फिट रहने के लिए चक्रासन करती हैं करीना कपूर, जानें इसके फायदे और करने का सही तरीका

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट, योगा और एक्सरसाइज को फॉलो करती हैं। करीना चक्रासन को अपने रूटीन का हिस्सा बनाती है। इसे करने का तरीका एक्सपर्ट से जानें।

 
chakrasana wheel pose steps and benefits for females

हम सभी लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की फिटनेस देखकर इंस्पायर होती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जिस तरह फिट रहती हैं, बढ़ती उम्र में भी खुद को मेंटेन करके रखती है, सभी लड़कियां उसका सीक्रेट जानना चाहती हैं। करीना कपूर बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट, योगा और एक्सरसाइज को फॉलो करती हैं। करीना चक्रासन को अपने रूटीन का हिस्सा बनाती है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चक्रासन करते हुए एक फोटो शेयर की थी। चक्रासन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे करने का सही तरीका और इसके फायदे एक्सपर्ट से जानें। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार की योगा ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

चक्रासन करने का सही तरीका (How to do Chakrasana step by step?)

chakrasana for belly fat

  • सबसे पहले एक मैट पर कमर के बल ले जाएं।
  • अब पंजों को मैट पर रखें और पैरों को घुटनों से मोड़ें।
  • पैरों को दोनों हिप्स के बराबर दूरी पर रखें।
  • हाथों को कानों के पास लेकर आएं।
  • अपनी हथेलियों को जमीन पर रखें।
  • उंगलियों की दिशा पैरों की तरफ होनी चाहिए।
  • अब धीरे-धीरे सांस ले और सांस छोड़ते हुए पैर और सिर का सहारा लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
  • अब सांस भरते हुए सिर को भी ऊपर उठाएं।
  • आपके शरीर का भार हथेलियों और पंजों पर हेना चाहिए।
  • इसे करते वक्त आपको पैरों, हाथों, कमर और सीने पर स्ट्रेच महसूस होना चाहिए।
  • सांस छोड़ते हुए कमर को ऊपर उठाते जाएं।
  • कुछ सेकेंड के लिए पोजिशन को होल्ड करें।
  • अब सांस छोड़ते हुए वपिस ओरिजनल पोजिशन में आएं।

चक्रासन के फायदे (What are the benefits of Chakrasana Wheel Pose?)

chakrasana for women health

  • इसे रोज करने से डाइजेशन मजबूत होता है और यूट्रेस को ताकत मिलती है।
  • यह आसन प्रजनन अंगों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
  • बेली फैट को कम करने के लिए यह आसन कारगर है।
  • यह आसन एजिंग के साइन्स को भी कम करता है।
  • इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और स्ट्रेस दूर होता है।
  • इसे करने से चेहरे पर निखार आता है।
  • फेफड़ों के लिए भी यह आसन फायदेमंद है। इससे फेफड़ों को अधिक ऑक्सीजन मिलती है।
  • इससे शरीर में लचीलापन बना रहता है।

नोट- प्रेग्नेंट महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के यह आसन नहीं करना चाहिए। अगर आपको पेट, पीठ में दर्द या फिर कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो एक बार इसे करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना

चक्रासन को अपने रूटीन में शामिल कर आप भी फिट रह सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Instagram/Kareena Kapoor, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP