बेली फैट के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पेट के आस-पास जमा चर्बी को दूर करने के लिए अक्सर हम कई तरीके आजमाते हैं। यह और बात है कि इनमें से कुछ तरीके कारगर साबित होते हैं। वहीं, कुछ तरीकों से कोई खास लाभ नहीं मिलता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे पहले इसके कारणों को जानना जरूरी है। बेली फैट के पीछे स्ट्रेस, एल्कोहल लेना, पेट से जुड़ी समस्याएं और हार्मोनस बदलाव, जैसे कई कारण हो सकते हैं।
स्ट्रेस का बेली फैट से क्या संबंध हैं और कैसे स्ट्रेस की वजह से बढ़े बेली फैट को कम किया जा सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं। इस बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरिवाल जानकारी दे रही हैं। वह पिछले 2 दशकों से आयुर्वेद के आधार पर वजन घटाने और बीमारियों को ठीक करने में लोगों की मदद कर रही हैं।
स्ट्रेस की वजह से बेली फैट
बेली फैट के यूं तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन इनमें स्ट्रेस भी एक अहम कारण है। स्ट्रेस की वजह से सिर्फ मेंटल हेल्थ पर असर नहीं पड़ता है बल्कि इससे फिजिकल हेल्थ भी खराब होती है। जब आप तनाव में होते हैं, तो हमारा सिंपैथिक नर्वस सिस्टम ऑन हो जाता है और बॉडी कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज करती है। जिसकी वजह से बेली फैट अधिक स्टोर होने लगता है।
बेली फैट कैसे दूर करें?
बेली फैट को दूर करने के लिए जहां सही डाइट और एक्सरसाइज जरूरी है। वहीं, मन को शांत करना और स्ट्रेस को दूर करना भी अहम है। स्ट्रेस को दूर करने के लिए आपको रोज 10 मिनट ब्रीथिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। इसके लिए आप डीप ब्रीदिंग टेक्नीक जैसे कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायम करें। ये स्ट्रेस की वजह से रिलीज होने वाले हार्मोन्स को स्लो करता है। जिससे माइंड और बॉडी रिलैक्स होती है और स्ट्रेस का शरीर पर असर कम होता है। इससे बेली फैट को कम करने में मदद मिलती है। इनमें से किसी भी प्राणायाम को रोज कम से कम 10 मिनट करें। लेकिन साथ ही एक्सरसाइज और सही डाइट का भी ख्याल रखें।
यह भी पढ़ें- पेट के आस-पास जमे जिद्दी फैट को दूर करने के लिए ट्राई करें यह हेल्दी रेसिपी
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Expert Tips: पेट की जिद्दी चर्बी तेजी से होगी कम, अपनाएं ये 2 टिप्स
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों