herzindagi
yoga for fitness by expert

वर्कआउट के बाद बॉडी को कूल डाउन करेंगे ये योगासन

वर्कआउट के बाद बॉडी को कूल डाउन करने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2023-01-08, 13:02 IST

फिट रहने के लिए डाइट के साथ-साथ वर्कआउट करने की भी सलाह दी जाती है। अमूमन हम सभी कई तरह से एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। इनमें से योगा को अधिकतर लोग प्राथमिकता देते हैं। आप चाहे कोई भी वर्कआउट करते हैं तो उसमें आपका सिम्पैथिटिक नर्वस सिस्टम अधिक एक्टिव हो जाता है। जिससे आपका हार्ट रेट बढ़ जाता है और शरीर के सभी हिस्से में ऑक्सीजन व ब्लड सप्लाई बढ़ जाती है। योगा में भी ऐसा ही किया जाता है। लेकिन इसके बाद शरीर को रिलैक्स करना बेहद जरूरी होता है।

योग में भी ऐसे कई आसन बताए गए हैं, जो योगाभ्यास करने के बाद शरीर को कूल डाउन करने में बेहद मदद करते हैं। इसलिए इनका अभ्यास सेशन के अंत में अवश्य किया जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में योगा विशेषज्ञ और वुमन हेल्थ रिसर्च फाउंडेशन की प्रेसिडेंट डॉ नेहा वशिष्ट कार्की आपको ऐसे ही कुछ आसनों के बारे में बता रही हैं-

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

anulom vilom yoga

  • अनुलोम-विलोम प्राणायामको एक बेहतरीन प्राणायाम है, जो तनाव व चिंता को दूर करने के साथ-साथ मसल्स व पाचन तंत्र की समस्या को दूर करता है। इतना ही नहीं, इससे पूरे शरीर में ब्लड की सप्लाई बढ़ जाती है। यह आपकी बॉडी को कूलडाउन करने में मददगार है।
  • इस प्राणायाम का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर पद्मासन में बैठ जाएं।
  • अब आप अपने अंगूठे की मदद से अपनी दाईं नाक को बंद करें।
  • अब आप अपनी बाईं नाक से सांस लें। अब आप अपनी उंगली की मदद से बाईं नाक को बंद करें।
  • इसके बाद आप दाईं नाक से सांस छोड़ें। अब आप फिर से दाईं नाक से सांस लें।
  • अब आप बाईं नाक से सांस छोड़ें।
  • इस तरह आपका एक क्रम पूरा हुआ। आप इस तरह अपनी क्षमतानुसार इसका अभ्यास कर सकती हैं।

best yogasan for health

भ्रामरी प्राणायाम

भ्रामरी प्राणायाम को यूं तो तनाव के लिए बेहद अच्छा प्राणायाम माना जाता है। लेकिन इसके अलावा यह आसन नींद, ब्लड प्रेशर व अन्य कई समस्याओं को भी दूर करता है। साथ ही बॉडी को रिलैक्स करने में भी मदद करता है।

  • भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करने के लिए आप पहले मैट बिछाकर बैठ जाएं।
  • आप पद्मासन या सुखासन में बैठें।
  • अब आप अपनी उंगलियों को आंखों पर रखें और अंगूठे की मदद से कान को बंद करें।
  • अब गहरी सांस लें और अपना मुंह बंद रखें। अब आप धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए ऊँ का उच्चारण करें।
  • आप इस समय पर भी अपना मुंह बंद ही रखें।
  • आप यथाशक्ति इस प्राणायाम का अभ्यास करें।

इसे जरूर पढ़ें: एंग्जाइटी से मिलेगी राहत, बस करें ये योग

उज्जायी प्राणायाम

ujjayi pranayam

  • उज्जायी प्राणायाम योगा सेशन के बाद बॉडी को रिलैक्स करने में रामबाण की तरह काम करता है।
  • इस प्राणायाम का अभ्यास करने के लिए आप सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।
  • अब आप अपने मुंह को बंद करें और नाक की मदद से गहरी सांस लें।
  • अब आप कुछ देर तक सांस को अंदर ही रोकने का प्रयास करें।
  • इसके बाद आप धीरे-धीरे सांस बाहर निकालें।
  • यह एक तरह की डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज है, जो आपके पूरे शरीर को रिलैक्स करने में मदद करती है।

शवासन

shavasan yoga

  • योगा सेशन के बाद शवासन का अभ्यास करने की सलाह अवश्य दी जाती है। यह आसन आपके तन-मन को पूरी तरह से शांत करता है।
  • शवासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले आप मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। हाथों को सीधा जमीन पर रखें। आपकी हथेलियां आसमान की ओर होंगी।
  • हाथों की तरह पैरों को भी फैला लें। अब आप अपनी आंखें बंद करें और धीरे-धीरे अपने पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें।
  • अब आप गहरी सांस लेते रहें। आपका पूरा ध्यान अपनी सांसों पर होना चाहिए।
  • अगर आपके मन में कुछ विचार आ रहे हैं तो उन्हें जबरदस्ती रोकने का प्रयास ना करें। कुछ ही पल में सभी विचार आपके मन से दूर हो जाएंगे और आप पूरी तरह से रिलैक्स हो जाएंगी।
  • तो अब आप भी योगा सेशन के बाद बॉडी को कूल डाउन करने के लिए इन आसनों का अभ्यास अवश्य करें।

इसे जरूर पढ़ें: शवासन करते समय ना करें ये 5 गलतियां,होगा नुकसान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।