यार! पिछले कुछ दिनों से शोल्डर के दर्द से मैं परेशान हो गया हूं। दर्द के कारण ठीक से ऑफिस का काम भी नहीं हो रहा है! कुछ उपाय बताओं यार! देखों यार! मैं दवा खाने के बारे में तो नहीं बोलूंगा लेकिन, कुछ एक्सरसाइज करने के लिए ज़रूर बोलूंगा, जिसे करने से कुछ ही दिनों में दर्द गायब हो सकता है।
जी हां, आजकल लगभग हर तीसरा व्यक्ति किसी ना किसी तरह से कंधें के दर्द से परेशान रहता है, ऐसे में बिना सोचे समझे दर्द की दवा खाने लगते हैं। अगर आप भी इन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो आज इस मुश्किल को दूर करने के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन एक्सरसाइज को कर के आप आसानी से शोल्डर, कमर और पीठ के दर्द से भी छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-
इसे करने से बैक शोल्डर का दर्द और फ्रंट शोल्डर का दर्द भी आसानी से दूर हो जाता है। इसे आप कुर्सी पर बैठ कर या फिर खड़े होकर भी कर सकते हैं। यह शोल्डर के किसी भी खिंचाव को भी दूर करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है। इसे आप एक तरह से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी बोल सकते हैं। इसे कैसे करना है इसके लिए आप इस तस्वीर में देख कर सकते हैं। इसे आप रोज 5 से 7 मिनट ज़रूर करें।
यह बहुत ही कॉमन और आसान एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को आप बालासन योग भी बोल सकते हैं। इसे करने से कंधे की मांसपेशियों के दर्द से तुरंत राहत मिलती है। ये शोल्डर को मज़बूत करने का भी काम कर सकती है। इसे हर रोज आप कम से कम 5 से 10 मिनट ज़रूर करें। इसे करने के लिए अधिक मेहनत की ज़रूरत भी नहीं। बस आपको कहीं भी एक चटाई बिछानी और इस तस्वीर के माध्यम से एक्सरसाइज करना स्टार्ट कर देना है। इसे करने से पीठ के दर्द से भी राहत मिलेगा। (स्मोकिंग करने से स्किन में हो सकती हैं ये समस्याएं)
ओवरहेड शोल्डर एक्सरसाइज शोल्डर के दर्द को दूर करने के लिए परफेक्ट एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने से कंधे की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। यह एक्सरसाइज कंधे के दर्द को सीधा हिट करती है जिससे तुरंत रहता मिलता है। इस एक्सरसाइज को भी आप बैठे के या खड़े हो कर भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए एक हाथ को गर्दन के पीछे ले जाकर स्ट्रेच करें और दूसरे हाथ से कोहनी को पुश करते समय 20 से 30 सेकंड होल्ड करें। इस तस्वीर के माध्यम से भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कहीं बहुत अधिक वर्कआउट तो नहीं कर रहीं आप, पहचानिए इन संकेतों से
इसे भी पढ़ें: ये योगासन डिप्रेशन और बेचैनी से साथ मन को भी रखता है शांत
अगर आप योग करते हैं तो आपने गौमुखासन का नाम ज़रूर सुना होगा। काऊ फेस पोज को ही योग की भाषा में गौमुखासन कहा जाता है। इसे करने से कंधे के दर्द से तो छुटकारा मिलता ही है साथ में पीठ दर्द भी दूर रहता है। इसे अस्थमा, मधुमेह और मानसिक तनाव जैसी परेशानियों से भी दूर करने के लिए कारगर माना जाता है। इसे कैसे करना है इसके लिए आप इस चित्र के माध्यम से कर सकते हैं। (रकुल प्रीत सिंह का फिटनेस सीक्रेट)
नोट: अगर आप कुछ अधिक ही शोल्डर के दर्द से परेशान है तो डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.verywellfit.com,www.essentialhealthplus.com.au,cdn1.vectorstock.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।