वैसे तो चुस्त और तंदरूस्त रहने के लिए हमेशा ही व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। लेकिन पिछले कुछ समय से लोगों ने ना सिर्फ हेल्दी फूड बल्कि वर्कआउट के महत्व को भी भली-भांति समझा है और यही कारण है कि इन दिनों लोग घर में रहकर भी अपना एक्सरसाइज रूटीन नहीं तोड़ते। यह सच है कि व्यायाम के जरिए ना सिर्फ आपका वजन संतुलित रहता है, बल्कि इसके जरिए आप अपने तन और मन दोनों को स्वस्थ रख सकती हैं। लेकिन वो कहते हैं ना कि किसी भी चीज की अति क्षति का कारण बन सकती है। ऐसा ही कुछ व्यायाम के साथ भी होता है। अगर आप स्लिम ट्रिम बने रहने और खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करती हैं तो ध्यान दें इससे आपकी आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। हालांकि अब सवाल यह उठता है कि आप यह कैसे पहचानें कि आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर रही हैं। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे कई साइन्स हैं जो आपके Excessive Workout के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-
हरदम थकावट होना

अगर 7 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आपको पूरे दिन थकावट का अहसास होता है। इसके अलावा, आपको रात में नींद आने में समस्या होती है तो यह एक संकेत है कि आप अत्यधिक व्यायाम कर रही हैं।
इंजरी होना

अगर आपको मसल्स में स्ट्रेंस, पुलिंग, इन्फ्लमेशन या स्ट्रेस आदि लगातार महसूस होता रहता है, तो यह भी आपके अधिक व्यायाम का संकेत है। इसके लिए आप अपने वर्कआउट में स्ट्रेचिंग और फ्लेक्सिबिलिटी ट्रेनिंग को शामिल करें।
बीमार होना

व्यायाम करना एक तरह का अच्छा स्ट्रेस माना जाता है। लेकिन अपने शरीर को लगातार स्ट्रेस में रखने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर हो सकती है। नतीजतन, आप बार-बार बीमार पड़ सकती हैं। अगर आप खुद को अक्सर बीमार होते हुए पाती हैं तो यह वक्त है कि आप थोड़ा संभल जाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Fitness Tips: जवां रहने के लिए ये 8 एक्सरसाइज घर में ही कर सकती हैं महिलाएं, रोजाना जरूर करें
मूडी या सुस्त होना

अत्यधिक व्यायाम करने का विपरीत असर सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। यह आपको पूरे दिन के लिए मूडी और सुस्त बना देगा। इसलिए, यदि आप दिन भर क्रोधी या सुस्त महसूस करती हैं, तो यह ज्यादातर आपके अत्यधिक कसरत के कारण हो सकता है।
ओवरईटिंग करना

यह सुनने में अजीब लगे लेकिन इसके जरिए भी आप ओवर एक्सरसाइज के बारे में पता लगा सकती है। दरअसल कसरत के बाद, आपको उस ऊर्जा की भरपाई करने के लिए कैलोरी की आवश्यकता होती है, जिसे आपने अपने फिटनेस ट्रेनिंग में इनवेस्ट किया है। लेकिन जब आप अत्यधिक वर्कआउट करते हैं, तो इसके लिए अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है जिसके कारण आखिरकार आप ओवरईटिंग करेंगी।
इसे जरूर पढ़ें: अब कम time में कीजिये अपनी full body का workout, जो रखेंगी आपको fit
मोटिवेशन की कमी

आपके अत्यधिक वर्कआउट के कारण, आप डिमोटिवेटिड महसूस करती हैं। हो सकता है कि आप अपनी ट्रेनिंग को जारी भी ना रखना चाहें। व्यायाम से आपको फ्रेश, एक्टिव, ऊर्जावान और खुश महसूस करना चाहिए। लेकिन अगर आप इसके विपरीत महसूस कर रहे हैं, तो यह एक संकेत है कि आप आवश्यकता से अधिक वर्कआउट कर रही हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों