आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहत है। अगर किसी से पूछा जाए कि क्या आप एक्सरसाइज करती हैं, तो अधिकतर महिलाओं का उत्तर हां ही होगा! लेकिन, जब ये पूछा जाए कि क्या आप सिर्फ पैरों को मजबूत करने के लिए कोई एक्सरसाइज करती हैं तो शायद जवाब नहीं, भी हो सकता है, क्यूंकि अधिकतर महिलाएं शरीर के बाकि हिस्से के लिए तो एक्सरसाइज करती हैं लेकिन, पैरों को मजबूत करने के लिए वर्कआउट नहीं कर पाती हैं। शायद इसकी वजह है पैरो की एक्सरसाइज के बारे में जानकारी ना होना। आज हम आपको पैरो को मजबूत करने के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं-
बार्बेल स्क्वाट
पैर की एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले आप बार्बेल स्क्वाट एक्सरसाइज से शुरुआत करें, क्यूंकि बहुत से ट्रेनर का मानना है कि पैर की मजबूती के लिए स्टार्ट में यही वर्कआउट करना चाहिए। बार्बेल स्क्वाट को आप कम से कम तीन से चार बार ज़रूर करें। वेट आप अपने अनुसार लगा सकती हैं। इसे करते समय ध्यान रखें कि आपके दोनों पैर सीधे हो और फोकस सामने हो। इस एक्सरसाइज से पैर की मसल्स जल्द ही मजबूत होने की चांस रहते हैं।
इसे भी पढ़ें:घर में एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं मिल रहा रिजल्ट तो वर्कआउट के वक्त न दोहराएं ये गलतियां
लेग एक्सटेंशन
ये एक्सरसाइज पैरों के उपरी हिस्से को मजबूत बनाता है। रोजाना 12-15 रेप्स के 4 सेट लगाने से आपके पैरो में फर्क दिखना बहुत जल्द स्टार्ट हो जायेगा। इस एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखें कि इसे तेज नहीं बल्कि आराम-आराम से करना है। जल्दी-जल्दी करने से कभी भी आपकी पैरो में तकलीफ हो सकती हैं।(फेफड़ों को रखना है मजबूत तो करें ये 6 योगासन)
लेग प्रेस
बार्बेल स्क्वाट और लेग एक्सटेंशन के बाद आपको लेग प्रेस एक्सरसाइज करना चाहिए। ये एक्सरसाइज पैर को मजबूत करने के साथ-साथ बॉडी की पॉवर को भी बढ़ाती है। इसे करते समय ध्यान रखें कि आप वेट को उपर से नीचे की तरफ जब ला रही हो तो दो सेकंड के लिए इसे ऊपर ही होल्ड करें फिर इसे नीचे की तरफ लाएं।(रकुल प्रीत सिंह का फिटनेस सीक्रेट)
इसे भी पढ़ें:पूजा हेगड़े की फिटनेस का सीक्रेट ये 3 योगासन, पेट की चर्बी के लिए रोजाना करें
लेग कर्ल
अंत में आप लेग कर्ल एक्सरसाइज कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज से आपको पैर की पिछले भाग को मजबूती मिलती है। खास कर इस वर्कआउट से घुटने को मजबूती मिलती है। इसे आप रोज 4 बार ज़रूर करें। इन चारों एक्सरसाइज के अलावा आप बॉक्स जंप, स्टैंडिंग कॉफ स्ट्रेच ओन वॉल और उठक-बैठक भी कर सकती हैं।(योग करते समय ना करें ये गलतियां)
नोट: अगर आपको ये एक्सरसाइज समझ नहीं आई हो तो आप किसी gym ट्रेनर से सलाह लें सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.dbl.id,tuffstuffitness.com,verywellfit.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों