herzindagi
image

रोजाना इस तरह से करें कानों की मालिश, मिलेंगे जबरदस्त लाभ

क्या आपको मालूम है कि रोजाना कानों की मालिश करने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-02-04, 20:40 IST

शरीर की मालिश करना हमेशा ही फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बॉडी रिलैक्स होती है और स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि अगर आप रोज कानों की मालिश करते हैं तो आपको कितने लाभ मिल सकते हैं? दरअसल, आपके कानों में 200 से भी ज्यादा ऐसे बिंदु होते हैं, जो आपके शरीर के अलग-अलग अंगों से जुड़े होते हैं। कानों की मालिश करने से न सिर्फ आपके शरीर को आराम मिलता है, बल्कि यह त्वचा और मानसिक स्थिति पर भी पॉजिटिव असर डालता है। आइए जानते हैं कानों की मालिश करने से हमें क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं ? इस बारे में योगा एक्सपर्ट काम्या ने जानकारी साझा की है।

30 सेकंड तक कान खींचे

कानों को 30 सेकंड तक खींचने से तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है। साथ ही, ऐसा करने से एंग्जायटी दूर होती है। इससे मन और शरीर को आराम मिलता है। मानसिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा, आपकी स्किन की क्वालिटी भी सुधरती है।

वी शेप में कानों की मालिश

massaging your ears every day

अपने दोनों कानों के पास उंगलियों से v शेप बनाकर कानों की मालिश करें। ऐसा करने से नर्व एंडिंग्स उत्तेजित होती हैं, जिससे रक्त संचार में सुधार होता है।  यह त्वचा को निखारने के लिए एक बेहतरीन तरीका है, क्योंकि इससे आपके चेहरे के आसपास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, इससे त्वचा में ग्लो आता है और  झुर्रियां कम होती है।

यह भी पढ़ें-लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये एक्सरसाइज

कानों को फोल्ड करें

young-girl-with-short-hair-wearing-white-polo-shirt-looking-tired-rouching-head-suffering-from-headache_141793-46498

30 सेकंड के लिए कानों को फोल्ड करें। कानों को मोड़ने से शरीर में फील गुड हार्मोन रिलीज होता है। इससे मूड अच्छा होता है। साथ ही, आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। बॉडी पेन में आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें-माइग्रेन के दर्द से राहत दिला सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जानिए

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।