पेट की चर्बी को कभी-कभी वृद्ध होने की कीमत माना जाता है। महिलाओं के लिए, यह मेनोपॉज के बाद विशेष रूप से सच हो सकता है, जब शरीर की चर्बी पेट में शिफ्ट हो जाती है। पेट की चर्बी बढ़ने से आपकी जींस को ज़िप करना मुश्किल हो जाता है। अनुसंधान से पता चलता है कि पेट की चर्बी भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा सकती है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके लिए अच्छी खबर है। पेट की चर्बी से उत्पन्न खतरों को कम किया जा सकता है।
जी हां, महिलाओं को बढ़ती उम्र में मेनोपॉज का सामना करना पड़ता है। मेनोपॉज के बाद शरीर में एस्ट्रोजन और लैक्टोजेन जैसे हार्मोन का बनना बंद हो जाता है जिससे शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं और महिलाओं का वजन भी तेजी से बढ़ता है खासकर पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे एक्सपर्ट आपको कुछ योगासन के बारे में बता रहे हैं जो मेनोपॉज के बाद बढ़ने वाली पेट की चर्बी को कम करने में 50 महिलाओं की मदद कर सकते हैं।
अक्षर जी का कहना है, 'मेनोपॉज के दौरान शरीर के वजन में उतार-चढ़ाव, मूड स्विंग, बालों का झड़ना आदि जैसे हार्मोन से संबंधित परिवर्तनों के समुद्र से गुजरता है। इस समय, योग अभ्यास के विभिन्न पहलुओं में आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि शामिल हैं जो वजन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और अच्छा स्वास्थ्य भी देते हैं। इम्यूनिटी में सुधार, शरीर को मजबूत और टोन करने और लचीला बनने के लिए निम्न आसनों का अभ्यास करना चाहिए। यह खुद को डिटॉक्सीफाई करने के साधन के रूप में भी काम करता है।
सिद्ध वॉक को इन्फिनिटी वॉक, योगा वॉक और माइंड वॉक जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है। यह एक प्राचीन योगाभ्यास है जो तन और मन के लिए असंख्य लाभ प्रदान कराते है। पहले 8 की आकृति में दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर चलना होगा और फिर अगले चक्कर के लिए दिशा बदलनी होगी। इसे दोनों दिशाओं में 21 मिनट तक करना है।
इसे जरूर पढ़ें:पेट की जिद्दी चर्बी तेजी से होगी कम, अपनाएं ये 2 टिप्स
इसे जरूर पढ़ें:50 की उम्र के बाद महिलाएं वेट लॉस के लिए ये 4 एक्सरसाइज रोजाना करें
प्राणायाम सांस लेने की कई तकनीकों का प्रशिक्षण है जो आपके जीवन में जोश लाता है। अनुलोम विलोम, कपालभाति और भस्त्रिका प्राणायाम जैसी कई सरल श्वास तकनीकों के लिए हर सुबह अपना समय कम से कम 10 से 15 मिनट अलग रखें। आप श्वास ध्यान, आरंभ ध्यान या यहां तक कि स्थिति ध्यान जैसी ध्यान तकनीकों को भी शामिल कर सकती हैं।
आप भी इन योगासन को अपने रूटीन में शामिल करके मेनोपॉज के बाद बढ़ी हुई पेट की चर्बी को कम कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।