रेगुलर वर्कआउट न केवल वेट लॉस के लिए अच्छा है, बल्कि यह फिट और हेल्दी रहने के लिए भी जरूरी है। एक्सरसाइज डायबिटीज, कैंसर, मोटापा आदि जैसी कई क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम कर सकती है। एक्सरसाइज हमारे दैनिक जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाती है। यह आपकी हार्ट बीट को बढ़ाती है, मसल्स पर काम करती है और शारीरिक फिटनेस के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए आमतौर पर की जाती है। इसलिए हम सभी को हेल्दी रहने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। लेकिन अक्सर हम एक्सरसाइज करने से बचने लगते हैं। क्या आप जानती हैं कि रेगुलर एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने से आपके शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं। इसलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ समस्याओं के बारे में बता रहे हैं, अगर हम नियमित रूप से वर्कआउट नहीं करते हैं तो इनका सामना हम रेगुलर रूप से कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: हाथों और पेट के लटकते हुए फैट से हैं परेशान, तो ये फिटनेस रूटीन आएगा आपके काम
जो महिलाएं रेगलुर फिजिकल एक्टिविटी नहीं करती हैं, उन्हें हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्याएं जैसे मोटापा, हार्ट प्रॉब्लम्स, डायबिटीज और मूड डिस्ऑडर्स आदि हो सकते हैं। इन सभी के कारण ब्रेन शांत नहीं रहता है और तनाव के चलते आपको नियमित रूप से अनिद्रा जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगी तो नींद अच्छी आएगी।
यहां तक कि अगर आपको मोटापा, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड शुगर जैसे कोई हेल्थ समस्या नहीं हैं, तब भी निष्क्रियता हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकती है।
जब हमारा दिल फिट नहीं होता है तो ब्लड पंप करने के लिए कड़ी मेहनत नहीं करता है और परिणामस्वरूप धमनियों के माध्यम से बल कम हो जाता है। समय के साथ हमारी कार्डियो-श्वसन फिटनेस बिगड़ने लगती है। लेकिन रेगुलर एक्सरसाइज हमारे दिल को अधिक कुशलता से पंप करने में मदद करती है।
फिजिकल एक्टिविटी का अभाव हमारे ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है जिससे डायबिटीज और मोटापा हो सकता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, एक्सरसाइज न्यूरोप्लास्टिक को बढ़ावा देती है। यह हमारे ब्रेन की जीवन-भर नई तंत्रिका कनेक्शन बनाने की क्षमता है। एक अध्ययन में देखा गया है कि जो लोग यंग एज में फिट थे, उनकी याद्दाश्त बुढ़ापे में बेहतर होती है।
अध्ययनों के अनुसार रेगुलर एक्सरसाइज न करने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर जैसे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन रोजाना इसे करने से इसका जोखिम काफी कम हो जाता है।
रेगलुर एक्सरसाइज न करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म खराब रहता है। शरीर की समस्त क्रियाएं प्रभावित होती हैंं। ऐसी महिलाओं को भूख न लगना, भोजन से मुंह मोड़ना और डाइजेशन सबंधी समस्याएं भी परेशान करती हैं। ऐसे में रोजाना एक्सरसाइज करके इस तरह की समस्या से बचा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: अब कम time में कीजिये अपनी full body का workout, जो रखेंगी आपको fit
ं
अगर आपको ज्यादा समय तक जवां रहना है तो रोजाना एक्सरसाइज करें। जो महिलाएं रेगलुर एक्सरसाइज नहीं करती हैं उनके चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां पड़ने लगती हैंं। फेस पर डलनेस आदि समस्याएं होने लगती हैंं। चेहरे पर ग्लो एक्सरसाइज करने वाली महिलाओं की तुलना में काफी कम रहता है।
इन सभी समस्याओं को जानने के बाद मुझे उम्मीद है कि आप रोजाना एक्सरसाइज जरूर करेंगी। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।