Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:48 AM IST HZ Awards 2026
 when can you have sex after miscarriage

मिसकैरेज के बाद कितने दिनों तक सेक्शुअल रिलेशन से बचना चाहिए?

मिसकैरेज के बाद किसी भी महिला के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होता है और इमोशनल रूप से भी महिलाएं इस वक्त कमजोर होती हैं। ऐसे में दोबारा सेक्शुअल रिलेशन बनाने की शुरुआत करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। मिसकैरेज के बाद आपको कितने वक्त तक इंटरकोर्स नहीं करना चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 13:05 IST

मिसकैरेज यानी गर्भपात किसी भी महिला के लिए फिजिकल और मेंटल दोनों लेवल पर बहुत सेंसिटिव वक्त होता है। इससे पूरी तरह रिकवर करने में वक्त लगता है और ये वक्त हर महिला के लिए अलग-अलग हो सकता है। मिसकैरेज के बाद महिलाओं के शरीर, हार्मोन्स और इमोशंस सभी को पहले जैसा होने के लिए कुछ समय की जरूरत होती है। इस वक्त पर पार्टनर की समझ और सहारा काफी मायने रखता है। अक्सर कपल्स के मन में ये सवाल रहता है कि मिसकैरेज के बाद वो दोबारा अपनी सेक्शु्अल लाइफ कब शुरू कर सकते हैं या कितने वक्त बाद फिर से इंटिमेट होने की शुरुआत करना सही रहेगा, चलिए इसका जवाब डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

मिसकैरेज के बाद दोबारा सेक्शुअल रिलेशन कब बनाने चाहिए?

sex facts every women should know before getting married

  • डॉक्टर के अनुसार, मिसकैरेज के बाद कम से कम 2-3 हफ्तों तक सेक्शुअल रिलेशन को पूरी तरह अवॉइड करना चाहिए। इस समय पर गर्भाशय और सर्विक्स का मुंह पूरी तरह से बंद नहीं होता है और वजाइना भी सेंसिटिव होता है, ऐसे में इंफेक्शन का खतरा रहता है और दर्द भी अधिक हो सकता है।
  • अगर ब्लीडिंग पूरी तरह बंद न हुई हो तो इंटिमेट बिल्कुल नहीं होना चाहिए। कुछ मामलों में डॉक्टर 3-4 हफ्ते रुकने की सलाह भी दे सकते हैं। ऐसे में मिसकैरेज के बाद दोबारा इंटिमेट होने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • अगर मिसकैरेज किसी मेडिकल प्रोसिजर से हुआ है, ज्यादा ब्लीडिंग या इंफेक्शन रहा हो या शरीर बहुत कमजोर महसूस कर रहा हो, तो शरीर को समय देना बहुत जरूरी है। जल्दबाजी बिल्कुल न करें।
  • मिसकैरेज के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होता है। गर्भाशय की परत (यूट्रस लाइनिंग) को फिर से नॉर्मल होने में समय लगता है, इसलिए दोबारा इंटरकोर्स की शुरुआत करने से पहले रुकना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक सेक्शुअल रिलेशन से बचना चाहिए?

sexual life intimacy facts every women should know before getting married

  • जल्दबाजी करने से दोबारा ब्लीडिंग शुरू हो सकती है और इंफेक्शन का खतरा भी रहता है।
  • ये भी समझना जरूरी है कि मिसकैरेज किसी भी महिला को फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेंटल तौर पर भी प्रभावित करता है, इसलिए अगर वो फिजिकली फिट भी हैं, लेकिन मेंटली ठीक महसूस नहीं कर रही हैं, तो उन्हें वक्त दें।
  • बात अगर दोबारा कंसीव करने की करें तो डॉक्टर सलाह देती हैं कि अगली प्रेग्नेंसी की कोशिश से पहले कम से कम एक नॉर्मल पीरियड साइकिल आने दें। इससे शरीर पूरी तरह से तैयार हो जाता है और गर्भ ठहरने की संभावना बेहतर रहती है।

यह भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में सेक्‍शुअल रिलेशन से नॉर्मल डिलीवरी पॉसिबल है? एक्‍सपर्ट से जानें

यह है एक्सपर्ट की राय 

Expert (26)

 

मिसकैरेज के बाद सेक्शु्ल रिलेशन बनाते वक्त एक्सपर्ट की बताई बातों का ध्यान रखें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।