आपकी body की physical condition को improve करने से लेकर regular exercise आपको बीमीरियों से भी बचाती है। हमारे डॉक्टर्स भी हमेशा से ही रोजाना exercise करने की सलाह देते आये हैं। Physical condition मे सुधार के अलावा exercise हमारी mental health को भी fit रखती है और ये हमारी रोजाना कि जिंदगी मे होने वाले तनाव को भी कम करती है। कई शोधों मे इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि regular exercise आपको fatigue होने से बचाती है। साथ ही आपकी mental alertness और concentration को भी enhance करती है। आपको लिए ये जब बहुत ही फायदेमंद होता है जब तनाव आपके energy level को कम कर देता है।
Image Courtesy: imgur.com
हमारे दिमाग पर जब तनाव असर करता है तब कई सारे nerve connections सीधे हमारी पूरी body को प्रभावित करते हैं। अगर आपकी body अच्छा feel करती है तब आपका दिमाग भी अच्छा feel करता है। Exercise करने पर हमारे दिमाग मे endorphins नाम के chemicals बनते हैं। जो हमारी body मे natural painkillers का काम करते हैं। इसके अलावा ये हमारी रोजाना की sleep को भी improve करता है। जो हमारे तनावा को कम करने का काम करती है। अगर आप रोजान aerobic exercise करतीं हैं तो भी आपकी body की overall tension कम होती है और आपका mood stabilize होता है। अगर आप रोजाना 5 मिनट भी exercise करतीं हैं तो भी ये आपकी body मे anti-anxiety effects को पैदा करता है।
Snap Fitness saket Gym के Trainer Piysuh Aggarwal के मुताबिक 'regular exercise महिलाओं के एड्रिनेलिन और पिटयूट्री ग्लैंड, हायपोथैलिमस को एक्टिवेट कर देती है जिससे brain की तरफ blood flow बढ जाता है। जिसकी वजह से आपकी anxeity का level नीचे आ जाता है और आपका mood elevate होकर अच्छा हो जाता है'।
Read more: नहीं पता कि gym मे कौन-सी accessories carry करनी हैं? तो आज ही try कीजिए ये gym gears
Exercise और तनाव मे संबंध
Image Courtesy: pinterest.com
भारत मे आज हजारों लाखों महिलाएं हैं जो तनाव का शिकार हैं। उनकी life मे depression होना एक आम बात है। आज की दौड़-भाग भरी जिंदगी मे महिलाओं में anxiety की समस्या एक आम बात हो चुकी है। जिसकी वजह से इन महिलाओं की physical health से लेकर mental health तक बुरी तरह से प्रभावित हुई है। अगर आप रोजाना 10 मिनट भी brisk walk पर जातीं हैं तो वो भी आपके 45 मिनट के workout के बराबर माना जाता है। Exercise न करने वाली महिलाओं की तुलना मे Regular exercise करने वाली महिलाओं मे देखा गया है कि उनमे anxiety का खतरा बहुत ही कम होता है।
Read more: बिना gym जाये घर बैठे करें ये cardio exercises जो रखेंगी आपके दिलो-दिमाग को healthy
थेरेपी का काम करती है exercise
Image Courtesy: buddynow.com
महिलाओं में anxiety और depression की समस्या मे exercise एक थेरेपी का काम भी करती है। रोजाना exercise करने से इसके positive effects आपको लंबे समय तक मिलते रहते हैं। अगर आप रोजान exercise का एक vigorous session करतीं हैं तो ये आपके दिमाग पर घंटों तक एक positive effect छोड़ता है जिससे ये आपके दिमाग पर depression को हावी नही होने देता है या यूं कहें कि ये उसके level को control मे रखता है। लेकिन इसके अलावा exercise के उपर कई महिलाओं की body आसानी से positive react करती है और कई महिलाओं की body इसमे थोड़ा time लेती है।
सर्दियों मे ऐसे करें exercise
सर्दियों मे आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आप layers मे कपड़े पहने और जैसे-जैसे आपकी body का heatup होती जाये वैसे-वैसे आपको अपने कपड़ों को उतारना है। जिससे आपको सर्दी नहीं लगेगी।
इसके अलावा आपको अपने हांथ, पैरों, कान को ढक कर रखना है। जिससे आप पूरी तरह से warm रहें जिससे आपको सर्द गरम न हो पाये। exercise करते वक्त आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आप मौसम के मुताबिक अपने आपको ठीक से गर्म कपड़ों से ढक कर रखें जिससे सर्दियों मे चलने वाली हवा आपकी health को नुकसान ना पहुंचा पाये।
Read more: Heavy hips से हैं परेशान तो जानिये कैसे बनायें अपने hips को slim और fit?
Exercise के दौरान बचें dehydration से
सर्दियों मे exercise करते वक्त आपको थोड़ा alert भी रहना पड़ेगा क्यूंकि ये अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर महिलाएं सर्दियों मे पानी पीना कम कर देतीं हैं जिसकी वजह से उनकी body मे पानी की कमी हो जाती है। ऐसे मे exercise करते वक्त उनके dehydaration की चपेट मे आने की संभावना ज्यादा रहती है। सर्दियों मे आपकी skin मे नमी भी नहीं होती है जिससे आपकी skin तक मे पानी की कमी हो जाती है। exercise करने से पहले और exercise करने के बाद आपको ये ध्यान रखना होगा कि आप अपनी body को अच्छे से hydrate करके रखें। इसके लिए आपको दिन मे अपने water intake level को बढ़ाना होगा। आपको ऐसा लगता है कि आपको प्यास नहीं लगी है फिर भी आपको कम से कम 1-2 गिलास पानी पीना है। सर्दियों मे ठंडे मौसम की वजह से महिलाओं को कम प्यास लगती है और जिसकी वजह से उनका daily water intake level कम हो जाता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों