herzindagi
stretching exercises flexibile body

हर उम्र की महिला करें ये 6 स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज, शरीर होगा लचीला

फ्रीक्वेंट अकड़न और दर्द से परेशान हैं? एक्‍सपर्ट कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिन्हें आप घर बैठे रोज कर सकती हैं। ये बेसिक स्ट्रेच आपके जोड़ों और मसल्‍स को लचीला बनाएंगी, खासकर अगर आपकी डेस्क जॉब है या स्क्रीन टाइम ज्‍यादा है। अपने शरीर को लचीला और एक्टिव महसूस करें!
Editorial
Updated:- 2025-06-03, 15:05 IST

चाहे आपकी सेहत और फिटनेस का लेवल कुछ भी हो या आपकी उम्र कोई भी हो, आज हम आपको कुछ बेस‍िक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इन्हें सिर्फ एक्‍सरसाइज के रूप में नहीं, बल्कि अपने जोड़ों और मसल्‍स के लिए एक एक्टिविटी के रूप में देखें। ये शरर को लचीला बनाए रखने में मदद करती हैं।

अगर आप बहुत देर तक बैठती हैं, आपकी डेस्क जॉब है या आप बिना सोचे-समझे फोन को स्क्रॉल करती रहती हैं या काम के कारण आपका स्क्रीन टाइम बढ़ गया है। ऐसे में, शरीर में अकड़न, बेचैनी और जकड़न महसूस होना स्वाभाविक है। यदि आपको अपने वर्कआउट से पहले वार्म-अप करने में मुश्किल होती है या आपको लगता है कि आपके पास एक्सरसाइज करने का समय ही नहीं मिल पाता है, तो इन बेसिक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को तुरंत अपने रूटीन में शामिल करना शुरू करें।

आप इन्हें रोजाना या कम से कम हफ्ते में 5 बार कर सकती हैं और अपने शरीर को खुलता हुआ और अधिक लचीला महसूस कर सकती हैं। यह आपके शरीर को ढीला करने और बेहतर महसूस कराने का एक शानदार तरीका है
हर स्‍ट्रेच को बहुत धीरे-धीरे करें और अगर दर्द हो तो तुरंत रुक जाएं। इस आर्टिकल में कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज दी गई हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकती हैं। इनके बारे में मेडिकल और हेल्‍थ एक्‍सपर्ट डॉ. अक्षत चड्ढा बता रहे हैं।

1. शोल्डर रोटेशन (Shoulder Rotations)

Shoulder Rotations

इस स्‍ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करना बेहद ही आसान है। यह आपके कंधों की गतिशीलता को बेहतर बनाने और तनाव कम करने में मदद करती है। यह उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छी है, जो कंप्यूटर पर काम करती हैं या जिनके कंधों में अकड़न रहती हैं। कंधों में ब्‍लड फ्लो को बढ़ाता है, जिससे मसल्‍स को ऑक्सीजन और पोषक तत्व बेहतर मिलते हैं। साथ ही, पीठ की मसल्‍स को मजबूत करके पोश्चर को बेहतर बनाता है।

शोल्डर रोटेशन कैसे करें?

  • सीधी खड़ी हो जाएं या आराम से बैठ जाएं।
  • कंधों को ऊपर, पीछे और फिर नीचे की ओर सर्कुलर मोशन में घुमाएं। कल्पना करें कि आप अपने कंधों से बड़े-बड़े गोले बना रही हैं।
  • इस स्‍पीड को धीरे-धीरे और कंट्रोल तरीके से करें।
  • 10-15 बार आगे की ओर घुमाएं, फिर 10-15 बार पीछे की ओर घुमाएं।

इसे जरूर पढ़ें: टीवी देखते हुए करें ये 3 स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज, कमर और पीठ का दर्द नहीं सताएगा और लचीला होगा शरीर

2. हिप रोटेशन (Hip Rotations)

Hip Rotations

यह स्ट्रेच आपके हिप्‍स की लचीलेपन को बढ़ाता है और कूल्हों के जोड़ों में गतिशीलता में सुधार करता है। यह उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है, जो लंबे समय तक बैठती हैं, क्योंकि इससे हिप्‍स में अकड़न आ सकती है।

हिप रोटेशन कैसे करें?

  • इसे करने के लिए पीठ सीधी करके खड़ी हो जाएं।
  • हाथों को दोनों साइड से कमर पर रखें।
  • हिप्‍स आगे और पीछे की ओर सर्कुलर मोशन में घुमाएं
  • हिप्‍स के जोड़ से घूमना महसूस करें।
  • धीरे-धीरे 10-15 बार पहले दाएं और फिर बाईं ओर में घुमाएं।

3. एंकल रोटेशन (Ankle Rotations)

यह स्ट्रेच आपके टखनों की अकड़न को कम करके गतिशीलता को बढ़ाता है और उन्हें मजबूत बनाता है, जिससे चलने-फिरने में आसानी होती है।

एंकल रोटेशन कैसे करें?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshat Chadha (@dr_akshat)

  • आराम से बैठ जाएं या सीधी खड़ी हो जाएं।
  • फिर, अपने एक पैर को थोड़ा ऊपर उठाएं।
  • अब टखने को पहले क्‍लॉक वाइज और फिर एंटी-क्‍लॉक वाइज घुमाएं।
  • इस स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज को दूसरे पैर से भी दोहराएं।

4. साइड बेंड्स (Side Bends)

Side Bends

यह स्ट्रेच आपकी कमर और साइड की मसल्‍स के लिए बहुत अच्‍छा है, जिससे शरीर के ऊपरी हिस्से में लचीलापन आता है। यह उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है, जो डेस्क पर काम करती हैं, क्योंकि इससे रीढ़ और कमर में अकड़न आ सकती है।

साइड बेंड्स कैसे करें?

  • सीधी खड़ी हो जाएं, पैर कंधे की चौड़ाई पर खुले होने चाहिए।
  • दाएं हाथ को सीधे ऊपर की ओर उठाएं, हथेली अंदर की ओर हो।
  • धीरे-धीरे शरीर को उस हाथ के विपरीत दिशा में झुकाएं, जिस हाथ को आपने ऊपर उठाया है।
  • दूसरे हाथ को कमर पर रखें।
  • अपनी कमर के साइड में स्‍ट्रेच महसूस करें।
  • कुछ सेकंड के लिए इस पोजिशन में रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस आ जाएं।
  • दोनों तरफ 5-10 बार दोहराएं।

5. काफ रेजेज (Calf Raises)

Calf Raises

यह स्‍ट्रेच काफ (पिंडली) की मसल्‍स को मजबूत और टखनों की गतिशीलता को बढ़ाता है, जो पैरों की हेल्‍थ के लिए जरूरी है। इसे वार्म-अप के रूप में भी शामिल किया जा सकता है।

काफ रेजेज कैसे करें?

  • सीधी खड़ी हो जाएं, पैर कंधे की चौड़ाई पर खुले होने चाहिए।
  • धीरे-धीरे अपने पंजों के बल ऊपर उठें, अपनी एड़ी को जमीन से उठाएं।
  • अपनी काफ मसल्‍स में तनाव महसूस करें।
  • कुछ सेकंड के लिए ऊपर रुकें और फिर धीरे-धीरे अपनी एड़ियों को जमीन पर वापस लाएं।
  • इसे 10-15 बार दोहराएं।

इसे जरूर पढ़ें: ये 5 पिलाटेस एक्‍सरसाइज घर पर करें और फ्लेक्सिबल बॉडी पाएं

6. ओवरहेड स्ट्रेच (Overhead Stretch)

Overhead Stretch

यह स्ट्रेच आपके शरीर के ऊपरी हिस्से, खासकर कंधों, चेस्‍ट और पीठ के लिए अच्‍छा होता है। यह पीठ और कंधों में अकड़न कम करने वाला सबसे अच्‍छी स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज है।

ओवरहेड स्ट्रेच कैसे करें?

  • सीधी खड़ी हो जाएं।
  • उंगलियों को आपस में फंसाएं।
  • हथेलियों को ऊपर की ओर घुमाते हुए हाथों को सिर के ऊपर सीधा उठाएं।
  • पंजों के बल खड़ी हो जाएं।
  • बाजुओं को जितना हो सके उतना सीधा स्‍ट्रेच करने की कोशिश करें और ऊपर की ओर खिंचाव महसूस करें।
  • कुछ सेकंड के लिए इस पोजिशन में रुकें और फिर धीरे-धीरे हाथों को नीचे लाएं।
  • इसे 5-10 बार दोहराएं।

इन स्ट्रेच को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं और देखें कि आपका शरीर कितना बेहतर महसूस करता है। क्या आप किसी और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में जानना चाहेंगी? हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik & Shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।