पिछले कुछ सालों से फिट रहने के लिए पिलाटेस को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यहां तक कि फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसे कैटरीना कैफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण आदि भी खुद को फिट रखने के लिए पिलाटेस एक्सरसाइज करती हैं।
इसकी शुरुआत 20वीं सदी में जोसेफ पिलाटेस ने की थी। इसलिए इसे पिलाटेस के नाम जाना जाता है। रोजाना पिलाटेस करके आप शरीर को फ्लेक्सिबल और मजबूत बना सकते हैं। इससे वजन भी तेजी से कम होता है।
आज हम आपको 5 ऐसी पिलाटेस एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से करके बॉडी को फ्लेक्सिबल बना सकते हैं। इसकी जानकारी सेलिब्रिटी ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने इंस्टाग्राम से शेयर की है। वह अपने फैंस को फिटनेस केप्रति इंस्पायर करने के लिए समय-समय पर एक्सरसाइज के वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आप मजबूत और फ्लेक्सिबल शरीर पाने के लिए इन आसान और असरदार पिलाटेस एक्सरसाइज को घर पर आसानी से कर सकते हैं।''
रोल अप एक्सरसाइज (Roll Up)
- इसे करने के लिए पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं।
- बाजुओं को ऊपर की ओर फैला लें।
- सांस लें और सांस को छोड़ते हुए सिर, गर्दन और कंधों को जमीन से ऊपर उठाएं।
- अब हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें।
- इस एक्सरसाइज को करते हुए मेन मसल्स को शामिल करें।

मरमेड स्ट्रेच (Mermaid Stretches)
मरमेड स्ट्रेच शरीर को फ्लेक्सिबिल बनाता है और कोर को मजबूत बनाता है।
- इसे करने के लिए साइड करवट से बैठ जाएं।
- दाएं घुटने को मोड़ें और बाएं को उसके ऊपर रखें।
- फिर दाएं हाथ की मदद से शरीर को ऊपर उठाएं।
- बाएं हाथ को सिर के पीछे स्ट्रेच करें।
- फिर सीधे नॉर्मल पोजिशन में वापस आ जाएं।
सॉ मूवमेंट्स (Saw Movements)
- इसके लिए पीठ को सीधा करके और पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं।
- अब बाएं हाथ से दाएं पैर को छूने की कोशिश करें।
- ऐसा करते हुए आपका बायां हाथ पीछे की ओर होना चाहिए।
- फिर दूसरे हाथ से एक्सरसाइज को दोहराएं।

स्वान स्ट्रेच (Swan Stretches)
स्वान स्ट्रेच पीठ की मसल्स को मजबूत करता है और पोश्चर में सुधार करता है।
- पीठ के बल लेट जाएं।
- हाथों को सामने की ओर स्ट्रेच करें।
- अब हाथों की मदद से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।
- फिर नीचे आकर माथे को जमीन पर लगाएं।
- इस एक्सरसाइज को कई बार दोहराएं।
रोलिंग लाइक बॉल (Rolling like a Ball)
एक्सरसाइज करने से रीढ़ की हड्डी की मालिश होती है, बैलेंस में सुधार होता है और कोर एक्टिव होता है।
- इसे करने के लिए पीठ को सीधा करके जमीन पर बैठ जाएं।
- दोनों हाथों से पिंडलियों को पकड़ लें।
- रीढ़ की हड्डी को अपने सिर के साथ झुकाएं।
- अपनी चिन को थोड़ा नीचे करें।
- फिर बॉल की तरह बॉडी को रोल करें।
- इस एक्सरसाइज को कई बार करें।
View this post on Instagram
आप भी इन एक्सरसाइज की मदद से बॉडी को फ्लेक्सिबल बना सकते हैं। अगर आपको भी एक्सरसाइज से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों