दिल्ली विश्वविद्यालय भारत के सबसे प्रतिष्ठित और मांग वाले विश्वविद्यालयों में से एक है। हर साल लाखों छात्र इसमें स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने का सपना देखते हैं। डीयू अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए भी बेहद मशहूर है। साथ ही, यह अपने जीवंत परिसर जीवन और विविध सांस्कृतिक माहौल के लिए भी प्रसिद्ध है। अगर आप भी दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने का मन बना रही हैं, तो प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने से पहले यहां उपलब्ध कोर्स के बारे में जरूर जान लें। दिल्ली विश्वविद्यालय अलग-अलग फैकल्टी में कई तरह के कोर्स प्रदान करता है, जो कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक धाराओं को कवर करते हैं। सही कोर्स का चुनाव आपके भविष्य व करियर बनाने और व्यक्तिगत रुचियों पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हमने डीयू में उपलब्ध ग्रेजुएशन कोर्स के बारे में बताया है। यह जानकारी आपको अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार सबसे उपयुक्त कोर्स चुनने में मदद कर सकती है। तो आइए, दिल्ली विश्वविद्यालय में उपलब्ध प्रमुख स्नातक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय अपने संबद्ध कॉलेजों के माध्यम से विभिन्न धाराओं में स्नातक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यहां कुछ प्रमुख कोर्स की सूची दी गई है। एडमिशन लेने से पहले आप यहां से आइडिया ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Scientist बनने के लिए 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करना है सही? यहां जानें कुल खर्च भी
इसे भी पढ़ें- 12वीं पास करने के बाद कर सकती हैं ये 5 कोर्सेज, कमाई में कई डिग्रियों को छोड़ सकती हैं पीछे
दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकांश स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से ही होता है। छात्रों को CUET UG परीक्षा देनी होती है और उसके स्कोर के आधार पर उन्हें विभिन्न कॉलेजों और कोर्सों में उनकी मेरिट और वरीयता के अनुसार प्रवेश मिलता है। कुछ विशिष्ट कोर्सेज के लिए प्रवेश मानदंड अलग हो सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको इन कोर्सेज की उपलब्धता, अपनी योग्यता और प्रवेश आवश्यकताओं के बारे में अच्छी तरह से समझ लेना महत्वपूर्ण है, ताकि आप अपने लिए सबसे सही विकल्प चुन सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।
इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद 'क्या करें' को लेकर हैं कंफ्यूज? योग में करियर बनाने के लिए बेस्ट हैं ये कोर्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।