herzindagi
sandal image

ये हुई ना बात छेड़खानी करने पर करंट मारेगी ये सैंडिल

अगर अब कोई आपके साथ छेड़खानी करे तो इस सैंडिल का इस्तेमाल करें। ये सैंडिल उसको जोर का झटका देगी। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-10-09, 16:06 IST

कभी बस की भीड़-भाड़ में तो कभी ट्रेन की धक्का-मुक्की का फायदा उठाते हुए कई मनचले लड़कियों के साथ छेड़खानी कर देते हैं। कभी कंधे में हाथ रख देते हैं तो कभी कमर पकड़े लेते हैं। ऐसे में लड़कियां केवल आंख दिखाकर ही रह जाती है। अब, जब कई जगहों से आवाजें उठनी लगी हैं तो लड़कियां हल्ला कर देती हैं जिससे भीड़ इकट्ठी हो जाती है। लेकिन अकेले और सुनसान जगह में तो लड़कियां ये भी नहीं कर सकती। ऐसे में क्या किया जाए? 

क्योंकि कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं कि किसी गली में लड़की को अकेले पाकर लड़के रेप करने की हद तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में क्या किया जाए? क्योंकि लड़कियां कमजोर तो होती हैं। 

इसलिए महिलाओं के लिए ये सैंडिल बनाई गई है। 

करंट मारने वाली सैंडिल 

अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने ऐसी कई चीजें बनाई हैं जो लड़िकयों की सेफ रहने में हेल्पफुल होगी। लेकिन इस इंस्टीट्यूट की दो स्टूडेंट ने ऐसे दो तरह के सैंडिल बनाएं हैं जो लड़कियों को काफी सेफ रख सकते हैं। एक सैंडिल आपकी लोकेशन बताती है तो दूसरी तरह की सैंडिल का हथियार की तरह यूज़ किया जा सकता है। 

करंट मारने वाली सैंडिल 

  • यह सैंडिल किसी को मारने पर उसे जोरदार झटका देती है। 
  • इस सैंडिल के करंट से पहनने वाले सेफ रहता है। 
  • इस सैंडिल की कीमत लगभग हजार रुपये है। 

 

sandal inside image 

लोकेशन बताने वाली सैंडिल की खासियत

  • यह फैशनेबल सैंडिल जीपीएस से लैस है। 
  • यह सैंडिल पहनने वाले की लोकेशन बताती है।
  • इस सैंडिल की कीमत लगभग 2800 रुपए है। 
  • इस सैंडिल को पांच से छह महीनों में केवल दो घंटे ही चार्ज करना पड़ता है। 

ये सैंडिल्स काफी किफायती हैं जिस कारण थोड़ी सी बचत कर आम लड़कियां भी इसे खरीद सकती हैं। इस तरह के सैंडिल पहनकर आप सेफ रहेंगी। लेकिन एक बात हमेशा याद रखना चाहिए कि कोई भी चीज आपको तब ही सुरक्षित रख सकती है जब आप इसका इस्तेमाल करें और खुद पर भरोसा करें।  

 

Image Courtesy: i.ytimg

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।