herzindagi
image

केवल एक प्याज आपकी जली हुई कढ़ाई को बना देगा चकाचक, ये हैक कोई नहीं बताएगा आपको

Kali Kadai Ko Kaise Saaf Karen: प्याज में मौजूद नेचुरल एसिड और सल्फर आपके किचन की जली हुई कढ़ाई को चमका सकते हैं। इससे रोज-रोज आपको बर्तन को बार-बार जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं होगी।
Editorial
Updated:- 2025-09-04, 16:01 IST

How to clean kadhai tips: कढ़ाई ऐसा बर्तन है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है। चाहे लोहे की हो या एल्यूमिनियम की, जलने के बाद इसे साफ करने में सबसे ज्यादा मेहनत लगती है। ज्यादातर लोग इस झंझट से बचने के लिए कढ़ाई को कई घंटे पानी में भिगोकर छोड़ देते हैं, लेकिन फिर भी दाग पूरी तरह से नहीं निकलता। रोज-रोज स्टील वूल का इस्तेमाल करना भी सही नहीं होता, क्योंकि इससे बर्तन जल्दी घिस जाते हैं और उनकी लाइफ कम हो जाती है। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल आता है कि जली हुई कढ़ाई को आखिर आसानी से कैसे साफ किया जाए। इसी समस्या का हल हम लेकर आए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्याज से जली हुई कढ़ाई को साफ करने का आसान और घरेलू तरीका बताने वाले हैं।

जली हुई कढ़ाई को प्याज से कैसे साफ करें (How To Clean Kadai Easily)

  • जली हुई कढ़ाई को साफ करने के लिए प्याज के साथ-साथ आपको सिरके का भी इस्तेमाल करना होगा।
  • पहले आप प्याज को मिक्सी में पीस लें, इससे पेस्ट तैयार हो जाएगा।
  • इसमें आप आधा कप सिरका मिलाएं।
  • दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें आधा चम्मच नींबू का रस डालें।
  • अब इस पेस्ट को जली हुई कढ़ाई पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद आप स्क्रबर से बर्तन को रगड़ें।
  • आप देखेंगी कि इस तरह जली हुई कढ़ाई का दाग आसानी से साफ किया जा सकता है।
  • इसमें आपको रगड़ने की ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी।

इसे भी पढ़ें- पहली बार इस तरह से करें लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल, खाना नहीं होगा काला

easy trick to clean kadai with onion

जली हुई कढ़ाई को साफ करने का दूसरा तरीका (Purani Kadhai Kaise Saaf Karen)

  • प्याज से कढ़ाई का दाग साफ करने का एक और अच्छा तरीका यह है कि आप पहले इसे छील लें।
  • इसके बाद आप कढ़ाई में पानी डालें और धीमी आंच पर गैस पर छोड़ दें।
  • अब प्याज को पानी के अंदर डालकर इसे उबलने दें।
  • प्याज में ऐसे गुण होते हैं, जो जलने के निशान को हल्का कर देते हैं।
  • इसके बाद पानी गिराएं और उबले हुए प्याज को ठंडा होने दें।
  • अब आपको प्याज को स्क्रब में फंसा कर जलने के निशान पर रगड़ना है।
  • आप देखेंगी की, दाग साफ होने लगा है।
  • यह निशान हटाने का आसान तरीका है।

how to clean burnt kadai

प्याज के छिलकों से कैसे साफ करें जली हुई कढ़ाई

  • आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल गूदे ही नहीं बल्कि इसके छिलके भी कमाल के होते हैं।
  • इससे आप बर्तनों की सफाई कर सकती हैं।
  • इसके लिए आपको कढ़ाई में में 1 ग्लास पानी डालकर छिलकों को डालना है।
  • जब यह अच्छे से उबल जाए, तो आप इस पानी को फेंक दें और छिलके को कढ़ाई में ही रहने दें।
  • अब स्क्रबर की मदद से कढ़ाई को रगड़ें।
  • ध्यान रखें कि आपको कढ़ाई ठंडी होने के बाद इसे साफ करना है।
  • इसमें मौजूद प्राकृतिक एसिडिटी और एंटी-बैक्टीरियल गुण बर्तनों के जलने के निशान को साफ करने में मददगार होते हैं।

इसे भी पढ़ें- गैस चूल्हे पर जम गए हैं चाय के जले हुए दाग? इस 1 घोल से आसानी से करें साफ

 home remedies for burnt utensils

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Navratan Rasoi u tube, freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

केवल एक प्याज आपकी जली हुई कढ़ाई को बना देगा चकाचक, ये हैक कोई नहीं बताएगा आपको | easy trick to clean kadai with onion | Herzindagi