एपल कंपनी ने अपना नया iPhone 11, iphone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। ये तीनों ही डिवाइस बहुत खास हैं और साल के अपने सबसे बड़े इवेंट में एपल ने टेक प्रेमियों को लुभाने के लिए काफी कुछ नया दिया है। सीईओ टिम कुक ने इनके अलावा नई गेमिंग सर्विस 'एपल आर्केड' (Apple Arcade), 5वीं सीरीज की एपल वॉच (Apple Watch) और 7वीं जनरेशन के 10.2 इंच का नया आईपैड (Apple iPad) भी लॉन्च किया। ये सभी डिवाइस नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुए हैं। यूजर्स की जरूरत के हिसाब से इनमें बदलाव किए गए हैं। और कीमत भी कुछ खास ही है। अब बात अगर Apple iPhone Launch की हो रही है तो यकीनन कीमत तो ज्यादा होगी ही। तो चलिए जानते हैं नए लॉन्च हुए आईफोन्स के बारे में।
क्या है कीमत?
एपल आईफोन 11 की कीमत 64,900 रुपए से भारत में शुरू होगी। हालांकि, ये अमेरिका में 50 हज़ार रुपए से शुरू होगा। ये 64GB वेरिएंट की कीमत है। इसके आगे 128GB और 256GB वेरिएंट भी हैं। आईफोन प्रो की कीमत 99,990 रुपए से शुरू होगी। इसी के साथ, आईफोन प्रो मैक्स की कीमत 1 लाख 9 हज़ार रुपए से शुरू होगी। एपल वॉच 5 की कीमत 40,900 रुपए से शुरू हो रही है और आईपैड 10.2 इंच की कीमत 29,990 रुपए से शुरू होगी। इनके ज्यादा मेमोरी वाले वेरिएंट भी अमेरिका में कम दाम में हैं, लेकिन भारत में ये काफी महंगे होंगे। सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत 1.5 लाख तक हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- गाड़ी खरीदने को लेकर महिलाओं का होता है अहम रोल, जानिए क्या कहते हैं ऑटो इंडस्ट्री के Expert
Apple iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max-
इस बार गैजेट्स को कैमरा पावर ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। आईफोन प्रो और आईफोन प्रो मैक्स में 12 मेगापिक्स के ट्रिपल रियर कैमरा है। यानी तीन कैमरा वाला सेटअप और हर लेंस 12 मेगापिक्सल पावर का है। आईफोन प्रो की स्क्रीन 5.8 इंच की है और आईफोन प्रो मैक्स की 6.5 इंच ही। इसके अलावा बाकी सारे फीचर्स आईफोन 11 जैसे ही हैं। इसमें ग्रीन, ग्रे, सिल्वर, गोल्ड रंग दिए गए हैं। एपल का दावा है कि इसका OLED पैनल 15 % ज्यादा बैटरी बचाता है। इसकी बैटरी आईफोन एक्सएस से 4 घंटे और एक्स एस मैक्स से 5 घंटे ज्यादा बैकअप देती है। इसमे हाई रेजोल्यूशन वीडियोग्राफी की जा सकती है।
यह कलर टोन को ऑटो एडजस्ट करेगा साथ ही फोन में ही वीडियो एडिटिंग की जा सकेगी। इसके हाई पावर की मदद से कम रोशनी में भी एचडी रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
Apple iPhone 11-
इस आईफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 12+12 मेगापिक्सल के लेंस देता है। ये काफी बड़ा एंगल देता है और कम रौशनी में भी काफी अच्छी रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी की जा सकती है। इस फोन में 6.1 इंच की स्क्रीन है। ये एपल A13 बायोनिक चिप पर काम करेगा। Dolby Atmos सपोर्ट भी है इसलिए बेहतरीन साउंड क्वालिटी की उम्मीद कीजिए।
पिछले फोन की तुलना में क्या बदला-
कैमरा पावर ज्यादा बढ़ गई है।
बैटरी पावर 1 घंटे ज्यादा चलेगी।
वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा।
स्क्रीन कैपेसिटी थोड़ी बेहतर की गई है।
कीमत थोड़ी और बढ़ गई है।
डिजाइन में फर्क है। बैक कैमरा सेटअप पूरा बदला गया है।
कब से बिकेगा भारत में?
नए आईफोन के प्रोडक्ट्स 20 सितंबर को लॉन्च बिक्री पर जाएंगे और भारत में ये 27 सितंबर को आएंगे। ये अच्छा है कि इसी महीने में आ रहे हैं। पहले भारत में आईफोन लॉन्च होने में कई दिन लग जाते थे।
भारत में आईफोन का क्रेज कम नहीं है और इसे लेकर लोग किस तरह से इंतज़ार करते हैं ये तो देखा ही होगा आपने। जब से आईफोन लॉन्च हुआ है तब से ही ट्वीट्स का अंबार लग गया है। लोगों ने इसे जमकर ट्रोल किया।
IPhone user's after #iPhone11 launch : pic.twitter.com/x00wtsVOmV
— Vampire 👹 (@khizar_janjua1) September 10, 2019
लोग इसे वैम्पायर और मकड़ी से भी जोड़कर देख रहे हैं क्योंकि तीन रियर कैमरा सेटअप अच्छा लग रहा है।
Is this just a coincidence that I wore this dress on the same day as Apple iPhone 11’s launch #iPhone11 pic.twitter.com/k6s4WM4HKq
— Malala (@Malala) September 10, 2019
इसे ट्रोल करने के लिए मलाला भी सामने आईं और उन्होंने इसे अपने ड्रेस के डिजाइन से जोड़ कर देखा।
Idea of iPhone wallpaper is copied from kidny ..... finally we got it! #iPhone11 #AppleEvent pic.twitter.com/RsBARx1VB2
— Shubham Poddar (@Shubham91125101) September 10, 2019
कीमत को देखकर लोगों ने इसे किडनी से जोड़कर देख लिया और नतीजा कितना फनी था ये भी देख लीजिए।
इसे जरूर पढ़ें- इन एप्स की मदद से आप बच्चो को सिखा सकती हैं बहुत कुछ
सिर्फ यही नहीं लोगों ने तो इसे नारियल से भी जोड़ा।
The only iPhone that I can afford#iPhone11 pic.twitter.com/ljs80jIr6H
— Faustino (@DiogoFaus) September 10, 2019
इसे शेविंग किट से कम्पेयर किया गया था।
iPhone 11 comes with a built in shaver!! #AppleEvent #iPhone11 pic.twitter.com/SSsU2dSq5k
— Ali Hassan🇵🇰 (@alihassanirb) September 10, 2019
आईफोन के कैमरे जिस तरह से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए लग रहा है जैसे वो और भी ज्यादा कैमरे लेकर आएगा। अब इसे ही देख लीजिए।
#iPhone11
— مــاهــرّ 🖤 . (@iMahirx) September 10, 2019
Apple after 10 years 🙂! pic.twitter.com/YJvtzW3nLY
लोगों ने इसे पोकीमॉन से भी जोड़कर देखा है।
same energy#iPhone11 pic.twitter.com/Moa3tDapJH
— arturo ou surta (@joaopannunzio_) September 10, 2019
Steve jobs didn't die for the new #iPhone11 to look like a bowling ball
— DarkBoy (@__Big_O) September 10, 2019
This phone bruh 🤣 pic.twitter.com/X20Kt5LqGO
आईफोन की कीमत को देखकर लोगों ने किडनी को एक पेमेंट ऑप्शन के तौर पर भी रख दिया।
Best option for us to buy new iphone#iPhone11 pic.twitter.com/40yOX4w0hn
— Hammad Javed (@Hammad_Javed_) September 10, 2019
Tim Cook for cook #iPhone11 pic.twitter.com/tSuy6uDa1W
— ✨ (@SensualViews) September 10, 2019
तो कुल मिलाकर आईफोन लॉन्च को लेकर भारत में भी उत्सुक्ता दिखी और इसे लेकर अगर आप भी इसे खरीदना चाहती हैं तो यकीनन इस स्टोरी से आपको फायदा मिला होगा। अगर आपको ये पसंद आई तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों