
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला। जगह-जगह पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। लोगों को न केवल 10-15 मिनट लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है बल्कि 2-3 घंटे के बाद भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भी बढ़ा दिया है। आज कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं और यूपी से लेकर बिहार तक इसका असर दिखा। चलिए नीचे लेख में जानते हैं आपके शहर के पेट्रोल पंप का क्या हाल है
गुरुवार को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (Excise Duty) पहले के 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर उत्पाद शुल्क पहले के 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0 रुपये कर दिया गया है।
The Government of India cuts the special additional excise duties on petrol to Rs 3 per litre from Rs 13 per litre and on diesel to Nil (Zero) from Rs 10 per litre pic.twitter.com/qCaNJlSF62
— ANI (@ANI) March 27, 2026
यह ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईंधन की कीमतों में संभावित वृद्धि को लेकर चिंताएं चरम पर हैं। इस संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा अवसंरचना को प्रभावित किया है क्योंकि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी है, यह एक मुख्य रास्ता है जिससे भारत के 90% कच्चे तेल का आयात होता है।
अमेरिका-ईरान युद्ध में सऊदी अरब के रास लाफान औद्योगिक शहर का उपयोग करते हुए प्रमुख कच्चे तेल अवसंरचनाओं पर बमबारी और मिसाइल हमले भी हुए हैं।
पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क में कटौती के पीछे का मुख्य कारण तेल विपणन कंपनियों को राहत देना है, क्योंकि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें- क्या होता है नॉर्मल और पावर पेट्रोल? जानें सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर
नयरा एनर्जी द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 और 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने के एक दिन बाद उठाया गया है । सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये और औद्योगिक डीजल की कीमत में 22 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी।

उत्तर प्रदेश में औसतन पेट्रोल 94.73 रुपये और डीजल 87.83 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। प्रमुख शहरों के दाम नीचे दिए गए हैं। प्राइज कंफर्म करने के लिए मैंने गौहनिया प्रयागराज के बीपी पेट्रोल पंप के मालिक सुरेन्द्र पटेल से बात की। इस पर उन्होंने बताया कि वहां 95.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.99 रुपये प्रति लीटर है।
बिहार में ईंधन की कीमतें उत्तर प्रदेश की तुलना में ज्यादा हैं। यहां औसत पेट्रोल 106.94 रुपये और डीजल 93.20 रुपये प्रति लीटर है।
इसे भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल पर भारत सरकार कितना टैक्स वसूलती है? जानें कैसे तय की जाती है इनकी कीमत
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।