पहले जहां हम लोग रोजाना के खर्च के लिए अपने पास कैश रखते थे। वहीं डिजिटल पेमेंट के दौर में हम सभी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर टिके हुए हैं। वर्तमान में डिजिटल पेमेंट रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। खासतौर से UPI के आने के बाद से ऑनलाइन लेनदेन करना बेहद आसान हो गया है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब हम पेमेंट करने जाते हैं, तो सर्वर दिक्कत या नेटवर्क की समस्या हो रही होती है। ऐसे में जरूरी पेमेंट अटक जाते हैं और हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इस समस्या से निपटने और डिजिटल पेमेंट को और अधिक आसान बनाने के लिए आरबीआई ने एक ऐप लॉन्च किया है, जिसे आप सर्वर स्लो, नेटवर्क इशू होने पर यूज कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको RBI के इसी ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए नीचे जानिए कैसे करें इस्तेमाल और कैसे करें डाउनलोड-
क्या है RBI का e-Rupee
आरबीआई द्वारा लॉन्च e-Rupee, भारत की अपनी केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) है। यह भारतीय रुपये का ही एक डिजिटल रूप है,जिसे सीधे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया जाता है। यह ऐप फिजिकल कैश (नोट और सिक्के) के समान मूल्य और विशेषताएं रखता है। जैसे उपयोग में आसानी और RBI की गारंटी। e-Rupee को यूजर के डिजिटल वॉलेट में रखा जाता है और इसका उपयोग पर्सन-टू-पर्सन या पर्सन-टू-मर्चेंट लेनदेन के लिए किया जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देना है। यह UPI से अलग है क्योंकि यह सीधे सेंट्रल बैंक की देनदारी है न कि किसी वाणिज्यिक बैंक की।
इसे भी पढ़ें-पैसा जमा कराने के लिए बैंक जाने की नहीं है जरूरत! UPI से भी हो जाएगा कैश डिपॉजिट, जानिए तरीका
कैसे डाउनलोड करें RBI का e-Rupee?
RBI का e-Rupee सीधे RBI द्वारा जारी किया गया कोई ऐप नहीं है। इसके बजाय यह भागीदार बैंकों द्वारा पेश किए गए डिजिटल वॉलेट ऐप के माध्यम से काम करता है। बता दें कि इसमें वर्तमान में कई प्रमुख बैंक जैसे SBI, ICICI Bank, HDFC Bank, Union Bank of India, Bank of Baroda, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, Canara Bank, IndusInd Bank, PNB, Federal Bank, Karnataka Bank और Indian Bank इस का हिस्सा हैं।
- इस डाउनलोड करने के लि अपने बैंक के Google Play Store या Apple App Store पर जाएं।
- अब अपने बैंक के डिजिटल रुपया ऐप को डाउनलोड करें।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होगा।
- इसके बाद ऐप में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- इसमें आपका बैंक खाता e-Rupee वॉलेट से लिंक करना शामिल होगा।
- अब आपको एक वॉलेट पिन भी सेट करना होगा।
- जब आपका वॉलेट सेट हो जाए तो आप अपने लिंक्ड बैंक खाते या UPI ऐप के माध्यम से अपने डिजिटल रुपया वॉलेट में पैसे लोड कर सकते हैं।
कैसे काम करता है RBI का e-Rupee?
RBI का e-Rupee डिजिटल टोकन के रूप में काम करता है जिसे केंद्रीय बैंक सीधे जारी करता है। यह नोट और सिक्के का डिजिटल फॉर्मेट है। यूजर इसे अपने बैंक द्वारा प्रदान किए गए डिजिटल वॉलेट ऐप में रखते हैं। लेन-देन करने के लिए, आप सीधे वॉलेट से e-Rupee भेज सकते हैं। QR कोड स्कैन करके या मोबाइल नंबर के ज़रिए भुगतान किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-गलत जगह कर दी UPI पेमेंट? बिना टेंशन लिए इन स्टेप्स से वापस पाएं पैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों