Hartalika Teej Mantra and Puja vidhi

Hartalika Teej Puja Mantra 2025: हरतालिका तीज व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

Hartalika Teej Puja Mantra: हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा और इस दिन सुहागुन महिलाएं भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करेंगी। ऐसे में शिव-शक्ति का आशीर्वाद पाने के लिए उनके मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ सिद्ध हो सकता है।  
Editorial
Updated:- 2025-08-25, 15:36 IST

हरतालिका तीज का पावन पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन स्त्रियाँ अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। वे पूरी श्रद्धा से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। मान्यता है कि अगर इस व्रत में कोई चूक हो जाए तो इसका फल नहीं मिलता। पूजा के दौरान महिलाएं कुछ खास मंत्रों का जाप भी करती हैं जिनसे भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं। इन मंत्रों का सही उच्चारण करना बहुत जरूरी है।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना बहुत ही फलदायी होता है। इन मंत्रों का जाप करने से शिव-गौरी का आशीर्वाद मिलता है। व्रत के दिन, पूजा करते समय इन मंत्रों का शुद्ध उच्चारण करके ही पढ़ें ताकि आपकी पूजा सफल हो और आपकी मनोकामना पूरी हो।

हरतालिका तीज पूजा मंत्र (Hartalika Teej Puja Mantra 2025)

हरतालिका तीज पर मंत्र जाप से शिव-पार्वती प्रसन्न होते हैं जिससे पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। मंत्रों का जाप करने से पूजा सफल मानी जाती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

hartalika teej ke din mantra jaap

  • ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः
  • नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं
  • ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ
  • ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय
  • ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej Vrat Katha 2025: हरतालिका तीज के दिन जरूर पढ़ें ये कथा, जीवनसाथी संग रिश्ता होगा मजबूत

भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के खास मंत्र

हरतालिका तीज पर 'ऊँ साम्ब शिवाय नमः' और 'ऊँ पार्वत्यै नमः' मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इन मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव और माता पार्वती शीघ्र प्रसन्न होते हैं जिससे पूजा का पूरा फल मिलता है।

इन मंत्रों के नियमित जाप से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और उनके पति की आयु लंबी होती है। साथ ही, यह मंत्र वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, प्रेम और समृद्धि लाते हैं जिससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

 

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej Puja Aarti 2025: हरतालिका तीज के दिन करें ये आरती, दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली

हरतालिका तीज के दिन व्रत कैसे रखें?

हरतालिका तीज के दिन लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत तो रखते हैं, लेकिन हरतालिका तीज के नियमनहीं जानते। सबसे पहले आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की याद में रखा जाता है। लोग इस दिन व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र कामना करते हैं। अगर आप इस दिन व्रत रखने जा रही हैं, तो आपको कुछ टिप्स फॉलो करने चाहिए।

hartalika teej vrat ke din mantra jaap

  • इसके लिए आप एक दिन पहले ही पूजा स्थल की अच्छी से सफाई कर लें।
  • अगले दिन जब आप व्रत रखेंगी, तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
  • हरतालिका तीज से एक दिन पहले ही आप पूजन की चीजें जैसे दीपक, फूल, फल, पान, सुपारी, वस्त्र आदि तैयार कर के रख लें।
  • हरतालिका तीज पूजन नियम भी आपको पता होने चाहिए। पूजा की शुरुआत से पहले आपको कलश स्थापना करनी चाहिए।
  • इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है, यह बिना पानी-पिए रखने की परंपरा है। अगर स्वास्थ्य कारणों से आप इसे नहीं रख पा रही हैं, तो फलाहार लिया जा सकता है।
  • इस दिन आपको मिट्टी/बालू से शिव-पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा भी बनानी होती है।
  • इसके बनाने के बाद आरती की थाली तैयार करें, इसके बाद आप हरतालिका तीज के आरतीपढ़कर पूजा शुरू करें।

हरतालिका तीज से जुड़े लेख:

Hartalika Teej Puja Muhurat Hartalika Teej Upay Hartalika Teej Wishes Hartalika Teej Puja Samagri

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
 हरतालिका तीज के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को उपवास रखना चाहिए और रात में जागरण करना चाहिए। इस दिन कोई भी अशुभ काम नहीं करना चाहिए।
हरतालिका तीज क्या है?
हरतालिका तीज एक हिंदू त्योहार है, जो भगवान शिव और पार्वती की पूजा के लिए मनाया जाता है।
हरतालिका तीज पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
हरतालिका तीज पर ऊँ साम्ब शिवाय नमः का जाप करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
हरतालिका तीज के दिन क्या दान करना चाहिए?
हरतालिका तीज के दिन हल्दी की गांठ दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;