सनातन धर्म में हरतालिका तीज को सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधि-विधान है। हरतालिका तीज के दिन ऐसी मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही पति की लंबी आयु का भी वरदान मिलता है। इसके अलावा अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो हरतालिका तीज का व्रत उत्तम फलदायी माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि हरतालिका तीज के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?
हरतालिका तीज के क्या करना चाहिए? (Hartalika Teej 2024 Dos)
- व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर अच्छे से स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। साफ-सुथरा रहना इस दिन की एक महत्वपूर्ण परंपरा है।
- अपने घर में एक पवित्र स्थान पर पूजा की जगह तैयार करें। वहां साफ-सफाई करें और कुछ फूल, दीपक, और नैवेद्य रखें।
- हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इसलिए पूजा विधि-विधान के साथ करें।
- हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग का अभिषेक अवश्य करें और बेलपत्र चढ़ाएं।
- हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत अवश्य रखें।
- हरतालिका तीज के दिन पूजा के दौरान कथा जरूर पढ़नी चाहिए।
- इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इसलिए दान जरूर करें।
- हरतालिका तीज का दिन बेहद उत्तम माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Hartalika Teej Kab Hai 2024: कब है हरतालिका तीज? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
- हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार विशेष रूप से करें। यह व्रत सुहागिन महिलाओं का सौभाग्य का कारक माना जाता है।
- इस दिन किसी भी सुहागिन महिला को श्रृंगार का सामान जरूर भेंट करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
हरतालिका तीज के दिन क्या नहीं करना चाहिए? (Hartalika Teej 2024 Donts)
- हरतालिका तीज के दिन मांस और मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।
- हरतालिका तीज के दिन झूठ न बोलें।
- इस दिन गुस्सा करने से बचना चाहिए।
- हरतालिका तीज के दिन भूलकर भी नहीं सोना चाहिए।
- हरतालिका तीज के दिन किसी भी जातक को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
- इस दिन अपना मन शांत रखें और नकारात्मक विचारों का दूर रहें।
- हरतालिका तीज के दिन नाखुन और बाल कटवाने से बचना चाहिए।
- हरतालिका तीज के दिन लोहे और काले रंग के वस्त्र भूलकर भी न खरीदें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों