हाल ही में अनुष्का शर्मा की शादी क्रिकेटर विराट कोहली से हुई है। भारतीय संस्कृति में सामान्य तौर पर माना जाता है कि लड़कियों का शादी करना इसलिए जरूरी होता है कि उन्हें सपोर्ट की जरूरत होती है। ताउम्र उनके पिताजी या उनके भाई तो उन्हें पाल नहीं सकते। इसलिए बड़ी होती लड़कियों की शादी की चिंता उनके मां-पिता को पहले हो जाती है। लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में ऐसा नहीं है। अनुष्का बॉलीवुड की हिट और सक्सेसफुल सेलीब्रिटी हैं। इनके पास फिलहाल 220 करोड़ रुपए की संपत्ति है वहीं विराट कोहली के पास 390 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। खबरों की मानें तो #Virushka 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी के मालिक बनेंगे।
देखा शादी करने के कितने फायदे हैं। लेकिन ये फायदा केवल विराट कोहली को ही नहीं मिला है। विराट कोहली से पहले इन क्रिकेटर्स ने भी जिनसे शादी की थी वे भी शादी से पहले ही सफल हो चुकी थीं।
इसलिए अगर कोई ये कहता है कि 'एक सफ़ल व्यक्ति के पीछे एक महिला का हाथ होता है' तो कोई गलत नहीं कहता।
आयशा मुख़र्जी
शिखर धवन की जीवनसाथी आयशा मुखर्जी ऑस्ट्रेलिया की बॉक्सर हैं। टीम इंडिया के ओपनर बैट्समैन शिखर धवन ने आस्ट्रेलिया की भारतीय मूल की आयशा मुखर्जी से शादी की है। आयशा मुखर्जी, शिखर धवन से 10 साल बड़ी हैं। इनसे शिखर को फेसबुक के जरिए प्यार हो गया था। इस क्रिकेटर को आयशा के बारे में हरभजन सिंह ने बताया था।
Read more: दिव्यांका की इन style को फॉलो कर आप भी नजर आ सकती हैं खूबसूरत
साक्षी धोनी
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की लवस्टोरी के बारे में तो हर किसी को मालूम है। #Virushka से पहले यही जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी थी। साक्षी साक्षी शादी से पहले कोलकाता के ताज होटल में बतौर ट्रेनी काम करती थीं। मतलब की जल्द ही इनका करियर भी होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में उड़ान भरने वाला था।
गीता बसरा
गीता बसरा आपके लिए कोई नया नाम नहीं होगा। इनकी बॉलीवुड में अलग पहचान है। इन्होंने फिल्म 'द ट्रेन', 'दिल दिया है', 'सकेंड हैंड हसबैंड' और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यानि की इन्होंने शादी से पहले ही नाम बना लिया था। अभी फिलहाल ये देश के मशहूर ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह की पत्नी हैं और इनकी एक बेटी भी है।
प्रियंका रैना
प्रियंका रैना नीदरलैंड में एम्सटर्डम बैंक में बैंकर हैं। इससे पहले वो Accenture और Wipro जैसी बड़ी कंपनियों में भी काम कर चुकी हैं। प्रियंका रैना शादी से पहले प्रियंका चौधरी थीं और ये सुरेश रैना की बचपन की दोस्त हैं। शादी से पहले सुरेश रैना अक्सर अपनी और प्रियंका की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। आज दोनों खुशहाल बिता रहे हैं।
Read more: सर्दियों में करना है ग्लो तो करें इन नियमों का पालन, बता रहें हैं एक्सपर्ट
रीतिका शर्मा
रीतिका शर्मा और रोहित शर्मा आज के सबसे हैप्पी मैरिड कपल हैं। शादी से पहले से ही रीतिका शर्मा सेलिब्रिटी स्पोर्ट्स मैनेजर के तौर पर काम कर रही हैं। ये रोहित शर्मा की स्पोर्ट्स मैनेजर रही हैं। 2009 में दोनों पहली बार बोरिवली स्पोर्ट्स क्लब में मिले थे। तब रोहित शर्मा ने रितिका को अपना स्पोर्ट्स मैनेजर अपॉइंट किया था। धीरे-धीरे काम के कारण दोनों की दोस्ती बढ़ते गई और आज दोनों बेस्ट फ्रैंड हैं।
अंजली तेंदुलकर
अंजली तेंदुलकर तो किसी भी तरह के शब्दों की मोहताज नहीं है। ये आज की सबसे सपल डॉक्टर हैं और कई बार सच्चिन तेंदुलकर भी अपनी सारी कामयाबी की जिम्मेदारी अंजली तेंदुलकर को दे चुके हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों