Hotel Management Career Option: कई लोग 12 वीं के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स करते हैं। भारत में आज ये कोर्स कई छात्रों के लिए एक अट्रैक्टिव और एक्साइटिंग कोर्स बन गया है। कई सरकारी और निजी कॉलेज होटल मैनेजमेंट में डिग्री और डिप्लोमा कोर्स ऑफर करते हैं। ऐसे में छात्र इस कोर्स तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में वे करियार के बारे में सोच-सोच कर बेहद परेशान हो जाते हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि होटल मैनेजमेंट करने के बाद आपको सिर्फ होटल या रेस्टोरेंट में ही काम करने का अवसर मिलेगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस कोर्स से छात्रों को विदेशों में काम करने का भी मौका मिलता है। जैसे कि यूरोप, अमेरिका, दुबई, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया केवल कुछ फेमस नाम हैं। दरअसल, आप इस कोर्स के बाद कुछ अलग फील्ड मे भी जा सकते हैं।
अगर आप भी होटल मैनेजमेंट कोर्स कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद करियार के बारे में सोच कर परेशान हैं, तो चलिए हम आपकी परेशानी को कम करते हैं। इस कोर्स को करने के बाद करियर के क्या ऑप्शन हैं और इसमें सैलरी की पैकेज क्या हो सकती हैं, चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेहंदी, संगीत, शादी, जन्मदिन आदि कार्यक्रम पुरानी पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसमें लोग घरों में डेकोरेशन करते हैं। इसके अलाव, आजकल तो सगाई और सालगिरह, नामकरण समारोह, गोद भराई, जैसे और भी बहुत सारे फंक्शन होने लगे हैं, जिसे लोग धूम-धाम से मनाना पसंद करते हैं। इन फंक्शन में लोग अच्छे भले पैसे भी खर्च करते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो होटेल मैनेजमेंट के बाद इवेंट मैनेजमेंट के फील्ड में भी काम कर सकते हैं। इसमें अच्छी कमाई है। साथ ही, आपको एक ब्रैंड भी बनने का ऑप्शन मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- भारत से कैसे अलग है अमेरिका में MBBS की पढ़ाई? जानें कितने सालों में पूरा होता है कोर्स
भारतीय रक्षा बलों की नौसेना में भी होटल मैनेजमेंट कर चुके उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकलती हैं। सैनिकों के लिए खाना बनाना और सर्व करना, आपके लिए एक बेहतरीन जॉब अवसर हो सकता है। इसके लिए नौ सेना की भर्तियों पर आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस जगह पर काम करने के लिए आपको अनुशासन का पालन करना होता है। साथ ही, कभी-कभी सीमित संसाधनों के साथ काम करना भी पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- अमेरिका की किन यूनिवर्सिटी से आप कम पैसे में ही कर सकते हैं अच्छी पढ़ाई? देखिए डिटेल्स
एयरलाइंस और क्रूज लाइनर कंपनियों में भी होटेल मैनेजमेंट कर चुके उम्मीदवारों की खूब डिमांड होती है। इसमें आपको केवल खाना बनाना या सर्व करना ही नहीं होता है। यात्रियों या मेहमानों के लिए हर तरह की सेवाएं देनी होती है। आने वाले समय में ये फील्ड और भी ज्यादा उभर रहा है। इसमें आपको बेहतरीन करियर के विकल्प मिलते हैं। साथ ही, सैलरी भी काफी अच्छी होती है।
इसे भी पढ़ें- आप भी सीखना चाहती हैं फ्रेंच? इन देशों में कम खर्च में ही कर सकती हैं लैंग्वेज की पढ़ाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।