आप भी करना चाहती हैं नॉर्मल कोर्स से कुछ हट के? क्या आपको भी नई भाषा सीखना है पसंद? क्या आप विदेश जाकर फ्रेंच सीखने में दिलचस्पी रखती हैं? अगर ऐसा है, तो यह आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है। इसमें आपकी सारी परेशानियों का हल मिल सकता है। यदि आप अपनी मूल भाषा के अलावा कोई नई और अन्य भाषा सीखना चाहती हैं, पर विदेश जाकर इस कोर्स के खर्च को लेकर परेशान हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको भले ही लगता होगा कि विदेश जाकर फ्रेंच सीखना महंगा सौदा हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। हम यहां पर आपको कुछ ऐसे किफायती विकल्पों के बारे मेंं बताएंगे, जो आपके लिए बजट के अनुकूल हो सकता है। हम इस आर्टिकल में ऐसे देशों के बारे में बताने वाले हैं, जहां से आप कम खर्च में ही फ्रेंच सीख सकती हैं।
अगर आप ऐसी जगह से फ्रेंच सीखना चाहती हैं, जो शानदार और बजट-फ्रेंडली दोनों ही हो, तो आप कनाडा को एक अच्छा विकल्प मान सकते हैं। इसके लिए क्यूबेक सिटी और मॉन्ट्रियल ऐसे जगह हैं, जो बेहतरीन फ्रेंच प्रोग्राम ऑफर करते हैं। यहां आपको पढ़ाई करने के लिए एक अच्छा माहौल भी मिलेगा। साथ ही, यहां पर आपको फ्रेंच सीखने के लिए खर्च भी अन्य के मुकाबले कम हो सकते हैं और आपको यहां से नॉलेज भी अच्छी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- PhD नहीं.. अब ऐसे भी बन सकते हैं सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर, जानें
फ्रेंच भाषा सीखने के लिए इसे बोले जाने वाले वास्तव देश से बेहतरीन और भला क्या हो सकता है। यह देश छात्रों के लिए महंगा विकल्प हो सकता है, लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। फ्रांस में ऐसे कई शहर हैं, जहां आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना फ्रेंच सीख सकते हैं। अगर आप किफायती और बेहद आसान भाषा सीखना चाहती हैं, तो इसके लिए दक्षिण फ्रांस जा सकते हैं। वहीं, यदि आप संस्कृति, भोजन और किफायतीपन ये सभी एक ही जगह में तलाश रही हैं, तो मोंटपेलियर आपके लिए सबसे सही जगह हो सकती है। यह शानदार शहर आपके बजट के अंदर फ्रेंच भाषा सीखने का अवसर देता है।
इसे भी पढ़ें- भारत से कैसे अलग है अमेरिका में MBBS की पढ़ाई? जानें कितने सालों में पूरा होता है कोर्स
आपके लिए मोरक्को एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश के रूप में अपने समृद्ध इतिहास के साथ-साथ फ्रेंच भाषा सीखाने का अवसर प्रदान करता है। वैसे तो इस जगह की ऑरिजिनल और आधिकारिक भाषा अरवी है, लेकिन यहां पर आधी से ज्यादा आबादी फ्रेंच बोलती है। ऐसे में, फ्रेंच सीखने के लिए मोरक्को एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- अमेरिका की किन यूनिवर्सिटी से आप कम पैसे में ही कर सकते हैं अच्छी पढ़ाई? देखिए डिटेल्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।