Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:14 PM IST HZ Awards 2026
Computer Courses for Govt Jobs

10वीं-12वीं पास करने के बाद करें कंप्यूटर के ये कोर्स, प्राइवेट ही नहीं; सरकारी नौकरी में भी होती है डिमांड

10वीं-12वीं पास करने के बाद अक्सर बच्चे सोचते हैं कि आगे क्या करें, जिससे करियर बेहतर हो सके। अगर आपने अभी 10वीं या 12वीं पास किया है, तो कंप्यूटर कोर्स जरूर करें। इन कोर्स से न केवल आप प्राइवेट सेक्टर बल्कि सरकारी नौकरी के भी कई फॉर्म भर सकते हैं। आइए नीचे लेख में जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 18:15 IST

High Salary Computer Courses: बोर्ड परीक्षा देने के बाद अक्सर स्टूडेंट्स इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि आगे क्या करें, किस कोर्स में दाखिला लें या फिर ऐसे कौन से शॉर्ट टर्म कोर्स करें, जो करियर को बेहतर बना सकते हैं? यह सवाल आज के डिजिटल युग में और ज्यादा जरूरी हो गया है और उलझन भरा हो गया है? टेक्नोलॉजी के दौर में कंप्यूटर की जानकारी होना एक एक्स्ट्रा योग्यता ही नहीं बल्कि एक जरूरत बन गई है।

प्राइवेट सेक्टर हो या सरकारी विभाग, हर जगह कंप्यूटर एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड है। कई ऐसे शॉर्ट-टर्म और डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स हैं, जिन्हें आप कम समय में पूरा करके अच्छी सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि 10वीं-12वीं पास करने के बाद कौन से कंप्यूटर कोर्स करियर को बेहतर बना सकते हैं?

एडीसीए (ADCA - Advanced Diploma in Computer Applications)

Short term job oriented courses

एडीसीए कोर्स 10वीं और 12वीं के बाद सबसे पॉपुलर कोर्स में से एक है। इसमें आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी से लेकर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस Word, Excel, PowerPoint, इंटरनेट और टैली जैसे सॉफ्टवेयर सिखाए जाते हैं।

सरकारी ऑफिसों में क्लर्क या डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी के लिए यह डिप्लोमा बहुत मददगार साबित होता है। यह कोर्स आमतौर पर 12 महीने का होता है।

इसे भी पढ़ें- 12वीं पास करने के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें? यहां जानें परीक्षा से लेकर सेलेक्शन का पूरा प्रोसेस

ओ-लेवल कोर्स (O-Level Course by NIELIT)

अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो ओ-लेवल कोर्स आपके लिए बेस्ट है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) द्वारा कराए जाने वाले इस कोर्स की डिमांड उत्तर प्रदेश पुलिस जैसे एएसआई क्लर्क, एसएससी और रेलवे की कई भर्तियों में अनिवार्य रूप से होती है। यह एक साल का कोर्स है और इसे पूरा करने के बाद आपकी सरकारी नौकरी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट (Web Designing)

आजकल हर छोटे-बड़े बिजनेस को अपनी वेबसाइट की जरूरत है। 12वीं के बाद आप 6 महीने से 1 साल का वेब डिजाइनिंग कोर्स कर सकते हैं।

इसमें आपको HTML, CSS और JavaScript जैसी भाषाएं सिखाई जाती हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप किसी कंपनी में काम करने के साथ-साथ घर बैठे फ्रीलांसिंग के जरिए कमाई भी कर सकते हैं।

टैली और ई-अकाउंटिंग (Tally ERP 9 / Tally Prime)

Fast track computer diploma

कॉमर्स बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट्स के लिए टैली (Tally) कोर्स बेस्ट है। दुकान, शोरूम और कंपनी का अपना अकाउंट मैनेज करने के लिए एक अकाउंटेंट रखती है। 3 से 6 महीने के इस कोर्स को करने के बाद आप आसानी से प्राइवेट सेक्टर में अकाउंटेंट की नौकरी पा सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि सरकारी विभागों में भी संविदा पर निकलने वाली भर्तियों में इसकी मांग रहती है।

साइबर सुरक्षा और डिजिटल मार्केटिंग (Cyber Security & Digital Marketing)

अगर आपका इंटरेस्ट इंटरनेट और सोशल मीडिया में है, तो आप डिजिटल मार्केटिंग या साइबर सिक्योरिटी का कोर्स कर सकते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग में कंपनियों के ब्रांड को ऑनलाइन प्रमोट करना सीखाते हैं, जबकि साइबर सिक्योरिटी में डेटा को हैकर्स से बचाना सिखाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- How To Join Navy After BTech: बीटेक पास करने के बाद नौसेना में ऑफिसर कैसे बन सकते हैं? जानें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।