
सर्दियों में हरी मटर खूब चाव से खाया जाता है। यही वह वक्त होता है, जब ताजे खिले-खिले मटर के दाने मिलते हैं। इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है जैसे, मटर पुलाव, मटर की कचौरी, मटर निमोना, आलू मटर की सब्जी और भी ना जाने कितने ही तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। यह सब्जी स्वादिष्ट तो होती है साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतने फायदे के बावजूद कुछ लोगों को मटर खाने से परहेज करना चाहिए। इस आर्टिकल में जानेंगे कि आखिर किन लोगों को मटर खाने से परहेज करना चाहिए।

गैस और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान लोगों को मटर खाने से बचना चाहिए, उन्हें मटर भारी कर सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है,जो पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। इससे पेट में दर्द और सूजन पैदा हो सकता है।
गठिया या हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को मटर के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल,हरी मटर में बाकी दालों की तुलना में अधिक प्यूरीन पाया जाता है, जो यूरिक एसिड में बदल सकता है।
किडनी स्टोन की हिस्ट्री वाले या जिन्हें वर्तमान में स्टोन है, उन्हें हरी मटर खाने से परहेज करना चाहिए। इससे किडनी की समस्या भी पैदा हो सकती है। मटर में प्यूरीन होता है जो शरीर में यूरिक एसिड का उत्पादन करता है। यह किडनी में जमा होकर क्रिस्टल बन सकता है,जो किडनी स्टोन में बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें-टोफू खाने के ये 3 फायदे नहीं जानते होंगे आप

मटर में शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स होता है,जो शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए, शुगर के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर या सोच समझ कर ही इसका सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-न्यू मॉम को जरूर खानी चाहिए ये चीजें, जच्चा-बच्चा दोनों होंगे हेल्दी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।