herzindagi
image

टोफू खाने के ये 3 फायदे नहीं जानते होंगे आप

टोफू, सोया से बना एक रिच प्रोटीन फूड है। इसे डाइट में शामिल करने से मांसपेशियों को मजबूती, आयरन और कैल्शियम की कमी पूरी हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-02-03, 15:17 IST

हेल्दी खाने की बात आती है तो आजकल टोफू का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के बीच पोषण से भरपूर एक लोकप्रिय आहार बन चुका है। यह दिखने में बिल्कुल पनीर के जैसा होता है लेकिन यह सोया से बना एक प्रोटीन-रिच फूड है, जो ना सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है , बल्कि आपकी सेहत को भी फायदे पहुंचा सकता है। अगर आप हेल्थ को लेकर सजग रहते हैं और आप शाकाहारी हैं तो टूफो खाकर आप अद्भुत फायदे प्राप्त कर सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

टोफू खाने के ये 3 जबरदस्त फायदे

tofu-made-from-soybeans-food-nutrition  

टोफू एक बेहतरीन प्रोटीन का स्रोत है, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है। अगर आप जिम जाते हैं, तो टोफू आपकी मांसपेशियों को रिपेयर करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है।

टोफू आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। आयरन हमारे रक्त में ऑक्सीजन के परिवहन के लिए जरूरी है। आयरन का सही सेवन शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है ,जिससे आपको थकान और कमजोरी कम महसूस होती है। यह आपकी सक्रियता को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें-न्यू मॉम को जरूर खानी चाहिए ये चीजें, जच्चा-बच्चा दोनों होंगे हेल्दी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nutrition.by.Lovneet (@nutrition.by.lovneet)

टोफू में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है। इससे हड्डियों की डेंसिटी बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें-न्यू मॉम को जरूर खानी चाहिए ये चीजें, जच्चा-बच्चा दोनों होंगे हेल्दी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।