दूध पीना हर किसी को पसंद नहीं होता है। बेशक, दूध पीने से कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, फिर भी मेरे जैसे कई लोग दूध पीने से बचना पसंद करते हैं। हालांकि, दूध में कई चीजों को मिलाकर, इसका टेस्ट बढ़ाया जा सकता है। काजू, बादाम और कई अन्य चीजों के साथ बनने वाला मिल्क शेक, ठंडाई और सर्दियों में मिलने वाला कढ़ाई का दूध, इस तरह से दूध पीना आमतौर पर सभी को पसंद होता है क्योंकि इससे सेहत तो सुधरती ही है, लेकिन स्वाद में भी ये बढ़िया होता है। आपने भी इस तरह से दूध जरूर पिया होगा। लेकिन, क्या आपने दूध में काजू भिगोकर खाएं हैं? क्या आप जानती हैं कि दूध में काजू भिगोकर खाने से सेहत को कितने फायदे मिल सकते हैं और अगर आप ऐसा 1 हफ्ते तक करेंगी तो क्या होगा? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
1 हफ्ते तक दूध में काजू भिगोकर खाने से क्या होता है? ( What happens if we eat soaked cashews daily?)
- 1 हफ्ते तक अगर आप दूध में काजू भिगोकर खाएंगी, तो इससे हड्डियां मजबूत होंगी। दूध और काजू दोनों की न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं।
- काजू में विटामिन-के, विटामिन-बी6, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, जिंक और कॉपर जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। दूध में कैल्शियम काफी मात्रा में होता है।
- इन विटामिन्स और मिनरल्स का कॉम्बिनेशन, हड्डियों और जोड़ों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
- इससे जोड़ों के दर्द और मसल्स क्रैम्प्स से राहत मिलती है।
- दूध में काजू भिगोकर खाने से डाइजेशन भी सुधरता है। इससे कब्ज दूर होती है।
- दूध और काजू, दोनों में विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
- जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
- काजू में एंटी-ऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं। ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं और इससे स्किन हेल्दी रहने में मदद मिलती है।
- 1 हफ्ते तक अगर आप दूध में काजू भिगोकर खाएंगी, तो इससे कमजोरी दूर होती है और शरीर में ताकत बनी रहती है।
- अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दूध में काजू भिगोकर खाने से फायदा मिलेगा।
कैसे खाएं दूध में भीगे हुए काजू? (Cashew soaked in milk overnight benefits)
- आपको रातभर 4-5 काजू भिगोकर रखना है।
- सुबह आप इसे सुबह दूध में उबाल लें।
- इसके बाद इसे पिएं।
- याद रखें आपको 3-5 काजू से ज्यादा नहीं डालने हैं।
- काजू की तासीर गर्म होती है।
- गर्मियों में इसका अधिक सेवन न करें।
यह भी पढ़ें- 7 दिन तक लहसुन को शहद में भिगोकर खाने से क्या होता है?
1 हफ्ते तक दूध में काजू भिगोकर खाने से शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं हरी मिर्च को भिगोकर उसका पानी पीने से क्या होता है?
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों