'चिकित्सा के जनक' हिप्पोक्रेट्स का कहना है, ''भोजन कई बीमारियों का इलाज हो सकता है, लेकिन यह समस्याओं का कारण भी हो सकता है। इसलिए, अपनी डाइट पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है।''
हमारी रसोई प्राकृतिक उपचारों की फार्मेसी है, जिसे हम अक्सर अनदेखा करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हम रोजाना खाना पकाने के लिए जिन मसालों का इस्तेमाल करते हैं, उनमें से कई में हीलिंग गुण होते हैं और हम उनका उतना फायदा नहीं उठाते जितना हमें लेना चाहिए।
आज हम आपको खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। इसके बारे में हमें मैटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर रमिता कौर बता रही हैं। आप भी 7 दिनों तक खाली पेट लहसुन और शहद खाएं और देखें क्या होता है।
एक्सपर्ट का कहना है, ''लहसुन और शहद सुपरफूड्स हैं और दोनों चीजों को साथ में खाने से सर्दी, खांसी, फ्लू और अन्य कई बीमारियों का इलाज होता है।''
लहसुन में मौजूद शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। इसमें एलिसिन नामक तत्व होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, ट्राइग्लिसराइड्स को कंट्रोल करता है और यह ब्लड क्लॉट को रोकता है।
लहसुन में मैंगनीज, विटामिन-बी6, सेलेनियम और फाइबर भी होते हैं। ये इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, जो इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। लहसुन में कैलोरी की मात्रा कम, लेकिन पोषक तत्व भरपूर होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: लहसुन खाने के लिए अपनाएं यह तरीका, पेट से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर
ऑर्गेनिक शहद नेचुरल स्वीटनर है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल (एलडीएल) को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल (एचडीएल) को बढ़ाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड और विटामिन्स के अलावा पोटैशियम, सेलेनियम, फास्फोरस, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं।
यह विटामिन बी6, थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन से भी भरपूर होता है। ऑर्गेनिक शहद डाइजेशन में हेल्प करता है। यह आपके शरीर और दिमाग के लिए एनर्जी का अच्छा स्रोत है।
इसे जरूर पढ़ें: लहसुन खाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का यह तरीका, मिलेंगे कई फायदे
लहसुन को खाने के बाद जार को सही तरीके से बंद करें। ऐसा करने से आप इसे 2 साल तक खा सकते हैं। आप भी 7 दिनों तक शहद में डूबा लहसुन खाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit: Freepik & Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।