herzindagi
garlic for diegstion

Garlic Benefits: लहसुन खाने के लिए अपनाएं यह तरीका, पेट से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर

जिन लोगों का डाइजेशन खराब रहता है, उन्हें लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे खाली पेट खाना फायदेमंद होता है, लेकिन एक्सपर्ट की खास सलाह को फॉलो करना न भूलें।
Editorial
Updated:- 2023-08-28, 12:31 IST

Garlic for Digestion: लहसुन खाने का स्वाद को बढ़ाता ही है, लेकिन इसके कई फायदे भी होते हैं। खासतौर पर डाइजेशन के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता है। लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटी वायरल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। कोलेस्ट्रोल कम करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक, इसके कई फायदे हैं। लहसुन में विटामिन बी-6, विटामिन-सी, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोज खाली पेट लहसुन की 1 कली खाने से डाइजेशन से जुड़ी आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। लेकिन आपको इसे एक्सपर्ट के बताए तरीके से खाना होगा। इस बारे में हमें न्यूट्रिशनिस्ट मेघा मुखीजा जी बता रही हैं। मेघा मुखीजा 2016 से Health Mania में चीफ डा‍इटीशियन और फाउंडर हैं। 

डाइजेशन के लिए कैसे करें लहसुन का सेवन (Garlic for Digestion)

should we eat garlic everyday for gas

अच्छे डाइजेशन के लिए डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आपको गैस, एसिडिटी और बदहजमी की समस्या है, तो लहसुन की 1 कली का रोज खाली पेट सेवन जरूर करें। लहसुन की 1 कली खाने से पाचन दुरुस्त होता है, डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन में मदद मिलती है। इससे पेट के गैस्ट्रिक जूस के पीएच लेवल में सुधार होता है, जिससे गैस बनने की समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं, लहसुन गट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। लहसुन में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो आंतों के कई तरह के इंफेक्शन्स को दूर करने में सहायक हैं। लहसुन अल्सर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज को कम करने में भी मदद करता है।

लहसुन खाने का सही तरीका (How to eat Garlic for Better Digestion)

  • रोज सुबह खाली पेट लहसुन की 1 कली खानी चाहिए।
  • इसकी पूरी कली को न खाएं, बल्कि काटकर या कूटकर ही इसे खाएं।
  • इसे काटने के बाद कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • इससे लहसुन में एलिनोज एंजाइम एक्टिवेट होता है, जो एलिनिन और फिर एलिसिन में बदलता है। 
  • लहसुन में मौजूद यही कम्पाउंड असल में फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- बार-बार पेट की समस्या से हो रहे हैं परेशान तो ना करें ये गलतियां

वजन घटाने के लिए लहसुन (How to eat Garlic for Weight Loss)

garlic empty stomach

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं, तो आपको डाइट में लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए। खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह लिवर (फैटी लिवर के लक्षण) के लिए भी अच्छा है। वजन कम करने लिए रोज 1 कली लहसुन जरूर खाएं।

नोट- कुछ हेल्थ कंडीशन्स में लहसुन को कच्चा खाने की मनाही हो सकती है। ऐसे में इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- महिलाओं को लहसुन से मिलते हैं यह जबरदस्त फायदे, जानकर आज ही खाएंगी आप

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
लहसुन खाने से बीपी पर क्या असर होता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, लहसुन बीपी को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।