गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए, गर्मियों में पानी, नारियल पानी, छाछ, जूस और लस्सी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, इसके अलावा, कई ऐसे फल भी हैं, जो पानी से भरपूर होते हैं और शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। तरबूज, इन्हीं फलों से से एक है। इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है। इसके साथ ही, तरबूज में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। अगर आप इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू को बढ़ाना चाहती हैं और इससे पूरा फायदा पाना चाहती हैं, तो इसे खाते वक्त कुछ खास टिप्स को फॉलो करें। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
गर्मियों में तरबूज खाने का सही तरीका (What's the best way to eat Watermelon)
- तरबूज, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6 और पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम व फोलेट जैसे मिनरल्स का अच्छा सोर्स है।
- आयुर्वेद के अनुसार, इसका स्वाद मीठा और इसकी तासीर ठंडी होती है।
- यह पित्त दोष को बैलेंस करता है और शरीर की गर्मी को कम करता है।
- यह कमजोरी और इंफ्लेमेशन को दूर कर, शरीर में पानी की कमी पूरी करता है और प्यास बुझाता है।
- आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज भारी होता है यानी इसे पचाना मुश्किल होता है। इसलिए, इसे एक साथ बहुत अधिक नहीं खाना चाहिए।
- बहुत अधिक तरबूज खाने से पेट दर्द, गैस और ब्लोटिंग हो सकती है।
- तरबूज को खाने के साथ न खाएं, बल्कि अलग से खाएं। तरबूज और मील्स के बीच कुछ देर का अंतर होना चाहिए।
- इसे सुबह 10-12 बजे के बीच खाना सबसे अधिक फायदेमंद रहता है या आप इसे लंच के बाद भी खा सकती हैं। लेकिन, 5 बजे के बाद तरबूज न खाएं।
- तरबूज को रात में बिल्कुल भी न खाएं।
- सिर्फ तरबूज ही नहीं, इसके बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए, तरबूज से पूरा फायदा पाने के लिए, इसके बीजों को भी डाइट का हिस्सा बनाएं।
- इसके बीजों को आप सुखाकर, भूनकर और पीसकर आटे में मिला सकती हैं।
- तरबूज को अगर आप नींबू के साथ खाएंगे, तो और भी अधिक फायदा होगा।
- ये दोनों ही विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना रहता है।
यह भी पढ़ें- रोजाना खाना शुरू कर दें ये हरे रंग के फल, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से होगा बचाव
सेहतमंद रहने के लिए गर्मियों में तरबूज को इस तरह से डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों