गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए शरीर को ठंडक देने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। वहीं, गर्म तासीर वाली चीजों से दूरी बनाना फायदेमंद रहेगा।

 
What are  popular healthy summer foods

सेहतमंद रहने के लिए मौसम, उम्र और शरीर की प्रकृति व हेल्थ कंडीशन्स के हिसाब से डाइट लेना बहुत जरूरी है। सर्दियों में जहां सर्दी-खांसी और जुकाम से बचने के लिए शरीर को अंदर से गर्माहट देने वाली चीजें खानी चाहिए। वहीं, गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए शरीर को ठंडक देने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। तेज धूप और गर्मी के बीच शरीर को हाइड्रेट और अंदर से ठंडा रखना बहुत जरूरी है वरना कई तरह की बीमारियां आपको घेर सकती हैं। गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

छाछ

buttermilk for summer

गर्मियों में छाछ पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा सोर्स है। इससे डाइजेशन और इम्यूनिटी में सुधार होता है। छाछ पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और पेट की गर्मी भी दूर होती है। इसमें विटामिन बी12 और कैल्शियम जैसे हेल्दी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

पुदीना-खीरा डिटॉक्स वॉटर

lemon for glowing skin

शरीर की गर्मी को कम करने, लू से बचने और शरीर को अंदर से ठंडक देने के लिए पानी में कुछ पुदीने की पत्तियां और खीरे के टुकड़े डालकर इंफ्यूज्ड वॉटर तैयार करें। इससे शरीर हाइड्रेट भी रहेगा। इसे दिन भर पीती रहें।

लौकी

गर्मियों में लौकी को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। लौकी में विटामिन सी और विटामिन के पाए जाते हैं। गर्मियों में इसके जूस और सब्जी कों जरूर खाएं।

गन्ने का जूस

गन्ने के जूस में पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भी अधिक होते हैं। शरीर को अंदर से ठंडक और ताजगी देने के साथ ही यह जूस लिवरके लिए भी बेहद फायदेमंद है।

नारियल पानी

coconut water in summer

नारियल पानी में भी पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। पोटेशियम और मैग्नीशियम रिच नारियल पानी गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक है। इससे पूरा फायदा पाने के लिए इसके पानी के साथ इसकी मलाई भी खाएं।यह भी पढ़ें- नारियल पानी को इस तरह से पिएं, मिलेगा पूरा फायदा

गर्मियों में सेहतमंद रहने में ये फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें- पेट में नहीं होगी गर्मी, समर में खाएं ये हेल्दी फ्रूट्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP