herzindagi
water rich foods for summer

पेट में नहीं होगी गर्मी, समर में खाएं ये हेल्दी फ्रूट्स

गर्मियों में अक्सर पेट में हीट की समस्या होने लगती है। गर्मी के मौसम में पेट में ठंडक बनी रहे, इसके लिए इन फलों को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2023-04-23, 12:00 IST

गर्मी के मौसम में खान-पान की आदतों का सही होना बहुत जरूरी है। तेज गर्मी, धूप, उमस और लू से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। गर्मियों में पेट से जुड़ी दिक्कतें बहुत आम है। इसके साथ ही गर्मियों में हमारी इम्यूनिटी भी वीक होने लगती है। गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। लेकिन इसके लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है। गर्मी के मौसम में हम अपने शरीर को ठंडा रखने की पूरी कोशिश करते हैं। शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए मौसमी फलों को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है।

जी हां, गर्मी के मौसम में कई सारे फल बाजार में मिलते हैं। मौसमी फलों को सही समय पर और सही मात्रा में अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर हम कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। गर्मियों में पेट को ठंडक देने के लिए ठंडी तासीर के और वॉटर रिच फ्रूट्स खाने चाहिए। आइए जानते हैं कौन से वो फल, जिन्हें गर्मी में खाना चाहिए ताकि पेट में गर्मी ना हो। यह जानकारी हम आप तक डाइटीशियन सिमरन कौर से बातचीत के आधार पर पहुंचा रहे हैं।

लीची

गर्मियों में लीची आपका सबसे अच्छा दोस्त हो सकती है। लीची में पानी संतुलित मात्रा में होता है। इसमें विटामिन सी, बी, पोटेशियम और कई मिनरल्स पाए जाते हैं। लीची डाइजेशन के लिए भी अच्छी मानी जाती है और इसमें ये शरीर में पानी की कमी भी पूरी करती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में लीची को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

तरबूज

high water content fruit

गर्मी आते ही बाजार में तरबूज खूब दिखाई देता है। ये खाने में टेस्टी भी होता है और गुणों की भी खान है। यूं तो तरबूज की कई तरह की ड्रिंक्स भी बनाई जाती हैं लेकिन इसे ऐसे ही खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। तरबूज पानी और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है। चिलचिलाती धूप में अक्सर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में तरबूज जरूर खाना चाहिए। तरबूज शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है हालांकि एक्सपर्ट तरबूज खाने के टाइम को लेकर कुछ एहतियात बरतने की सलाह देते हैं। (गर्मियों में इस तरह खाएं तरबूज)

यह भी पढ़ें- तरबूज को खाने का ये है बेहतर तरीका, जानें एक्सपर्ट की राय

अंगूर

अंगूर खाना भी गर्मी के मौसम में अच्छा माना जाता है। गर्मियों में अंगूर खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह खून तो बढ़ाता ही है साथ ही गर्मी में होने वाली पाचन संबंधी दिक्कतों को भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें- स्किन केयर के लिए बेस्ट है खरबूजा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

खरबूजा

fruits for summer heat

खरबूज या मस्क मेलन गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। तरबूज की तरह ही खरबूज में भी पानी प्रचुर मात्रा में होता है। यह कब्ज में फायदा करता है और इम्यूनिटी के लिए भी अच्छा होता है। (खरबूजे से बनें होममेड फेसपैक)

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Courtesy- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।