हल्दी हमारे किचन का एक अहम मसाला है। वहीं इसके आयुर्वेदिक गुण भी जबरदस्त हैं।और शहद की बात करें, तो इसे अमृत के समान माना जाता है। अगर इन दोनों को एक साथ सुबह के वक्त लिया जाए, तो शरीर को कई जबरदस्थ फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की। Pooja kedia, Senior Executive nutritionist, Cloudnine Group of Hospitals,Bangalore। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
एक्सपर्ट पूजा के मुताबिक हल्दी में कर्क्यूमिन होता है जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व हैं। शहद में भी एंटीबैक्टीरियलऔर एंटीवायरल गुण होते हैं।सुबह इन दोनों को साथ लेने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती, जिससे सर्दी-जुकाम, फ्लू से बचाव होता है।
हल्दी और शहद दोनों ही पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं। यह पेट की गैस, अपच और एसिडिटी और सूजन को कम करने के लिए जाने जाते हैं। सुबह खाली पेट लेने से यह पाचन रशों के स्राव को बढ़ाते हैं और आंतों की सफाई करते हैं।
हल्दी और शहद का सेवन मस्तिष्क की सूजन को कम करता है और न्यूरॉन्स की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है। शहद मस्तिष्क को उर्जा देता है। दोनों मिलकर मस्तिष्क को एकाग्रता प्रदान करते हैं।
हल्दी और शहद से रक्त प्रवाह बेहतर बनती है। जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
हल्दी और शहद का सेवन त्वचा को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से मुंहासे, झाइयां, रिंक्लस जैसी समस्याएं कम होती हैं। इससे त्वचा में नेचुरल चमक आती है।
यह भी पढ़ें- स्नैक्स में खाएं यह टेस्टी डिश, बार-बार नहीं लगेगी भूख
यह मिश्रण शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरीज जलती है। यह फैट को पचाने में मदद करता है और भूख को नियंत्रित करता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।