गर्मियों में गुड़ के साथ सौंफ खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं?

सौंफ और गुड़ हमारे किचन की बहुत ही महत्वपूर्ण सामग्री है। इससे सेहत को भी खूब फायदा पहुंचता है। क्या आपको मालूम है कि गर्मी में इन दोनों को एक साथ खाने से क्या होता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-05, 19:24 IST
image

गर्मियों में हम डाइट में कई तरह के बदलाव करते हैं। ऐसी चीजों को शामिल करते हैं, जिससे गर्मी के मौसम में सेहत पर पॉजिटिव असर पड़े। उन्हीं में से है गुड़ और सौंफ का सेवन करना। यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। दोनों नेचुरल तत्व न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक पहुंचाने, पाचन सुधारने और कई मौसमी बीमारियों से बचानें में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं, गर्मियों में सौंफ के साथ गुड़ का सेवन करने से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं। Rakshita Mehra, Clinical Nutritionist, Cloudnine Group of Hospitals, Noida इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

गुड़ और सौंफ एक साथ खाने से क्या होता है?

healthy-jaggery

गर्मियों में शरीर का तापमान अधिक हो जाता है, जिससे चक्कर, थकावट, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं आने लगती हैं। सौंफ एक नेतुरल कूलिंग एजेंट होती है, जो शरीर को अंदर से ठंडक देती है। जब इसे गुड़ के साथ खाया जाता है, तो यह गर्मी की वजह से होने वाली जलन और बेचैनी को कम करती है।

सौंफ और गुड़ दोनों ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। सौंफ गैस और अपच की समस्या को दूर करती है,जबकि गुड़ आंतों को साफ करने में मदद करता है। गर्मियों में अक्सर पाचन कमजोर हो जाता है, ऐसे में इन दोनों का संयोजन भोजन को सही से पचाने में मदद करता है।

गर्मियों में मुंह से बदबू आना आम है। सौंफ का सेवन मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है और साथ ही यह मुंह को ठंडक देता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की सफाई में मददगार होते हैं।

गुड़ एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। सौंफ भी लिवर और किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करती है,जिससे शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन हो जाता है।

यह भी पढ़े-गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

healthy-jaggery-still-life-arrangement_23-2149161542

इन दोनों का संयोजन शरीर को ठंडा रखता है,जिससे लू से बचाव होता है। दोपहर में बाहर जाने से पहले इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है,जिससे त्चचा पर निखार आता है और मुंहासों की समस्या में कमी होती है।

गुड़ और सौंफ का सेवन भूख को नियंत्रित करता है और बार-बार खाने की आदत को कम करता है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाताहै,जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।यह भी पढ़े-गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP