herzindagi
image

गर्मियों में इस ड्रिंक से करें दिन की शुरुआत, शाम तक रह पाएंगे फ्रेश

चिलचिलाती गर्मी में सुबह से दोपहर होते होते, मानों शरीर से सारी एनर्जी निकल गई है। हालांकि अगर आप यह गोंद कतीरा वाला समर ड्रिंक पिएंगे तो आपको काफी फायदा हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-05-08, 19:01 IST

गर्मी ने दस्तक दे दी है चिलचिलाती धूप के कारण अभी से ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है अभी आने वाले दिनों में और भी ज्यादा गर्मी पड़ेगी। नहीं अक्सर जब हम गर्मी और उमस में रहते हैं तो शरीर थका हुआ महसूस करने लगता है शरीर में अंदर से गर्मी बढ़ जाती है। ऑफिस से घर आते-आते एनर्जी एकदम से ही खत्म हो जाती है ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा पीना चाहते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंच जाए और सुबह से शाम तक एनर्जी बनाए रखें तो आप के लिए गोंद कतीरा ड्रिंक से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता आईए जानते हैं यह गर्मियों में किस तरह से आपके शरीर को एक्टिव रख सकता है। डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल ने इस बारे में जानकारी दी है।

क्या है गोंद कतीरा?  

gond-katira

गोंद कतीरा एक नेचुरल गोंद है, जो पेड़ से निकलता है। इसे ट्रैगाकैंथ के नाम से भी जाना जाता है। यह पानी में भिगोने पर जय जैसा बन जाता है आइए जानते हैं इसके फायदे।

गोंद कतीरा ड्रिंक के फायदे?

  • गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। इस वजह से अगर गर्मियों के मौसम में आप इसका शरबत पीते हैं, तो इससे शरीर के अंदरूनी तापमान को कम करने और ठंडक बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे लू से बचाव होता है।
  • गोंद कतीरा ड्रिंक पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यह एक नेचुरल हाइड्रेटिंग एजेंट है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और आपको तरोताजा रखता है।
  • इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से यह पेट की गर्मी को भी शांत करता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर करता है। कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या दूर होती है।

यह भी पढ़ें-माइग्रेन का दर्द दूर करने में मदद कर सकती है यह चाय

गोंद कतीरा ड्रिंक गर्मियों के लिए

  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुण होता है, जो स्किन को नमी प्रदान करते हैं। गर्मियों में स्किन ड्राइनेस, सनबर्न की समस्या को कम करने में मदद मिलती है।

  • गोंद कतीरा में प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। यह आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है और दिन भर एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-दही में मिलाकर खा लें इसबगोल की भूसी, कब्ज के साथ इन समस्याओं में हो सकता है फायदा

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।