Gond Katira Ka Sharbat: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में तपन और बेचैनी महसूस होने लगती है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना और अंदर से ठंडक पहुंचाना बहुत जरूरी है। प्रकृति ने हमें ऐसे कई अद्भुत खाद्य पदार्थ दिए हैं, जो गर्मी से राहत दिलाने में कारगर हैं। इन्हीं में से एक है गोंद कतीरा।
गोंद कतीरा एक नेचुरल गोंद होता है, जो कतीरा नामक पौधे से लिया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को शीतलता प्रदान करने में अद्भुत काम करता है। यही कारण है कि गर्मियों में गोंद कतीरा से बने शरबत का सेवन सदियों से किया जा रहा है।
गोंद कतीरा पाचन को सुधारता है, कब्ज से राहत दिलाता है, त्वचा को स्वस्थ रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। गर्मियों में होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने में भी गोंद कतीरा शरबत एक बेहतरीन उपाय है।
अब आप भी गोंद कतीरा से बने स्वादिष्ट और सेहतमंद शरबत को आजमाकर देखें। हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 आसान और लाजवाब गोंद कतीरा से तैयार रेसिपीज,जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं:
1. वॉटर मेलन गोंद कतीरा शरबत
तरबूज की मिठास और गोंद कतीरा की ठंडक मिलकर इस शरबत को एक बेहतरीन समर ड्रिंक बनाते हैं। आप इस लाजवाब शरबत को इस तरह से तैयार करें-
आवश्यक सामग्री:
- 2 बड़े चम्मच गोंद कतीरा
- 2 कप तरबूज का रस
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1-2 बड़े चम्मच चीनी
- पुदीने की पत्तियां
- स्वादानुसार काला नमक
- आइस क्यूब्स
शरबत बनाने की रेसिपी-
- गोंद कतीरा को 4-5 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें। यह फूलकर जेली जैसा हो जाएगा।
- एक ब्लेंडर में तरबूज का रस, नींबू का रस और चीनी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- एक गिलास में भीगा हुआ गोंद कतीरा निकालें।
- ब्लेंड किया हुआ तरबूज का रस गिलास में डालकर मिक्स कर लें।
- इसमें थोड़ा काला नमक और आइस क्यूब डालें। पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके इसे ठंडा-ठंडा परोसें।
2. केसर पिस्ता गोंद कतीरा शरबत
अगर स्वाद को थोड़ा और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो आप केसर और पिस्ता के साथ गोंद कतीरा मिलाकर एक जबरदस्त शरबत बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री:
- 2 बड़े चम्मच गोंद कतीरा
- 1 गिलास ठंडा दूध
- 2 बड़े चम्मच चीनी
- 4-5 केसर (गर्म दूध में भिगोए हुए)
- 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
- बारीक कटा हुआ पिस्ता
- आइस क्यूब्स
शरबत बनाने का तरीका-
- गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर फुला लें। अब एक गिलास में भीगा हुआ गोंद कतीरा निकालें।
- इसमें ठंडा दूध, चीनी, केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आप चाहें, तो सभी चीजों को ब्लेड भी कर सकती हैं।
- बारीक कटे हुए पिस्ता से सजाएं और बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा परोसें।
3. खस गोंद कतीरा शरबत
खस भी अपने ठंडक देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। इसे आप गोंद कतीरा के साथ मिलाकर एक बढ़िया शरबत तैयार कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री:
- 2 बड़े चम्मच गोंद कतीरा
- 1 गिलास ठंडा पानी
- 2 बड़े चम्मच खस शरबत
- 1/4 चम्मच नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच सब्जा के बीज
- आइस क्यूब्स
शरबत बनाने का तरीका-
- पहले गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर उसे फूलने दें। इसके बाद एक गिलास में भीगा हुआ गोंद कतीरा निकालें।
- इसमें खस शरबत और नींबू का रस डालकर मिलाएं। पहले से भिगोए हुए सब्जा के बीज भी डालें।
- अब ठंडा पानी और आइस क्यूब डालकर अच्छी तरह मिलाएं और परोसें।
4. फालूदा गोंद कतीरा शरबत:
शरीर को ठंडक देने के साथ ही पेट भरने के लिए आप इस शरबत को तैयार कर सकते हैं। इसमें फालूदा सेव भी होगी, जिससे स्वाद और भी बेहतर होगा।
आवश्यक सामग्री:
- 2 बड़े चम्मच गोंद कतीरा
- 1/2 कप उबले और ठंडे फालूदा सेव
- 1/2 गिलास ठंडा दूध
- 1 बड़ा चम्मच रूह अफजा
- बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- आइस क्यूब्स
शरबत बनाने का तरीका-
- गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर फुला लें। एक लंबे गिलास में सबसे पहले थोड़ा-सा फालूदा सेव डालें।
- इसके ऊपर भीगा हुआ गोंद कतीरा डालें। अब ठंडा दूध और रूह अफजा या पसंदीदा शरबत डालें।
- ऊपर से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाएं। आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा परोसें।
5. ऑरेंज गोंद कतीरा शरबत
संतरे का विटामिन-सी और गोंद कतीरा की ठंडक आपको रिफ्रेश करने के लिए काफी हैं। इस शरबत को बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।
आवश्यक सामग्री:
- 2 बड़े चम्मच गोंद कतीरा
- 1 गिलास ताजा संतरे का रस
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- संतरे के पतले स्लाइस
- आइस क्यूब्स
- चुटकी भर काला नमक
शरबत बनाने का तरीका-
- गोंद कतीरा को 4-5 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें।
- एक गिलास में भीगा हुआ गोंद कतीरा निकालें। इसमें फ्रेश संतरे का रस, नींबू का रस, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- चीनी को अच्छी तरह से घोल लें। इसके बाद गिलास में आइस क्यूब्स डालें और उसे संतरे के पतले स्लाइस से सजाकर तुरंत परोसें।
इन लाजवाब गोंद कतीरा शरबत की रेसिपीज को आप भी आजमाएं और गर्म दिनों से राहत पाएं। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों