
गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए तड़का छाछ से बेहतर कुछ नहीं होता। अक्सर हम जब बाहर किसी ढाबे या स्ट्रीट फूड स्टॉल पर छाछ पीते हैं, तो उसका स्वाद घर वाली छाछ से काफी अलग और ज्यादा मजेदार लगता है। अब ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि वो बाजार वाला चटपटा स्वाद घर पर क्यों नहीं आ रहा है।
स्ट्रीट स्टाइल छाछ का असली राज उसके खास मसाले और तड़के में छिपा होता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर पर ही आसान तरीके से तड़का छाछ तैयार कर सकती हैं और वे 2 सीक्रेट चीजें क्या हैं, जो आपकी छाछ को बिल्कुल बाजार जैसा जायका देंगी।

तड़का छाछ को मिट्टी के कुल्हड़ या कांच के गिलास में निकालें। ऊपर से थोड़ा सा और भुना जीरा छिड़कें और बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसें। अगर आप इसे ज्यादा देसी टच देना चाहती हैं, तो तड़के के बाद एक जलता हुआ कोयला छोटी कटोरी में रखकर छाछ के बीच में रखें और ऊपर से थोड़ा घी डालकर ढक्कन बंद कर दें। इससे छाछ में स्मोकी फ्लेवर आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें- K-Food के हैं शौकीन, ट्राई करें वेज किम्ची रेसिपी; आसान है बनाने का तरीका
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
तड़का छाछ बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ठंडा दही लें और उसे मथानी या ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह फेंट लें।
इसके बाद इसमें पानी मिलाएं।
अब इसमें काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और अदरक का पाउडर मिलाएं।
इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया और सूखा पुदीना पाउडर और थोड़ा सा चाट मसाला मिलाएं।
इसके बाद कुछ देर के लिए छाछ फ्रिज में रख दें।
इसके बाद एक छोटे तड़का पैन में एक चम्मच घी या तेल गर्म करें।
तेल जब गर्म हो जाए, तो इसमें राई, साबुत जीरा, चुटकी भर हींग और 5-6 करी पत्ते डालें।
जैसे ही राई चटकने लगे, गैस बंद करें और इस तड़के को ठंडी छाछ के ऊपर डाल दें।
तड़का डालते ही बर्तन को 1 मिनट के लिए ढक दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।