herzindagi
image

दही में मिलाकर खा लें इसबगोल की भूसी, कब्ज के साथ इन समस्याओं में हो सकता है फायदा

दही में इसबगोल मिलाकर खाने से न सिर्फ कब्ज में राहत मिलती है, बल्कि यह पाचन सुधारने, वजन कम करने और दिल के लिए भी फायदेमंद होता है।
Editorial
Updated:- 2025-03-27, 17:23 IST

इसबगोल का नाम तो आप सबने अपनी दादी-नानी से जरूर सुना होगा। यह एक तरह की भूसी होती है। आयुर्वेद में इसे एक महत्वपूर्ण औषधि माना जाता है। इसका इस्तेमाल बरसों से कई तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। खासकर, अगर किसी को कब्ज की समस्या हो जाए, तो लोग इसबगोल जरूर ट्राई करते हैं। क्या आपको मालूम है कि इसबगोल को दही के साथ मिलाकर खाने से कितने फायदे मिलते हैं? चलिए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से।

दही में इसबगोल मिलाकर खाने के फायदे?

isabgol with curd for weight

दही और इसबगोल का मिश्रण आंतों को साफ कर सकता है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो इस मिश्रण को खाने से मल त्याग आसान बनता है। इसबगोल में जहां फाइबर है, तो दही में प्रोबायोटिक, जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। रात को सोने से पहले एक कटोरी ताजे दही में एक चम्मच इसबगोल मिलाकर खाने से पेट आसानी से साफ हो सकता है।

इसबगोल और दही का मिश्रण वजन कम करने के लिए भी खाया जा सकता है। इसे खाने से पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है, जिससे ओवर ईटिंग से बचाव होता है। यह बेहतर डाइजेशन में मदद करता है, जिससे टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं

isabgol with curd with for heart

अगर आपको डायबिटीज है, तो इसबगोल और दही का मिश्रण ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकता है। इंसुलिन के स्तर को संतुलित बनाए रख सकता है। इसमें फाइबर होता है, तो धीरे-धीरे पचता है और अचानक से आपको शुगर स्पाइक से बचाता है।

यह भी पढ़ें-ईद की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, खाएं ये डायबिटीज फ्रेंडली रेसिपी

गर्मियों के दिनों में यह पेट को ठंडक पहुंचाता है। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम हो सकता है, जिससे दिल की सेहत बनाए रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-माइग्रेन का दर्द दूर करने में मदद कर सकती है यह चाय

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।