गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं साथ लाता है। जहां गर्मियों में लू लगने का खतरा बना रहता है वहीं इस मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याएं भी घेरती हैं। गर्मियों में अक्सर बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है,इस कारण कब्ज का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आप गर्मियों में मिलने वाला एक खास तरह का फल खा सकते हैं।
इससे कब्ज,गैस और एसिडिटी को दूर करने में मदद मिलेगी। हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल के मुताबिक आपको खरबूजे का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं खरबूजा कैसे आपके पाचन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
क्या सच में कब्ज को दूर करता है खरबूजा?
खरबूजा गर्मियों में मिलने वाला बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है। यह पानी से भरा एक फल है जो शरीर में पानी की कमी पूरी कर बोवेल मूवमेंट को तेज करने में मदद करता है।
पानी की मौजूदगी की वजह से भोजन अच्छी तरह से पचता है। इससे मल को नरम करने में मदद मिलती है। वहीं इसमें फाइबर की अधिकता होती है जो आपके पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से मल त्यागने की फ्रीक्वेंसी बढ़ती है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
यह भी पढ़ें-लंच के साथ प्याज में मिलाकर खाएं नींबू का रस, सेहत को मिलेंगे 10 बड़े फायदे
खरबूजे में कूलिंग इफेक्ट होता है जो पेट की गर्मी को शांत करता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना एक कटोरी खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। यह स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने और कब्ज की परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में इस तरह से खाएं खीरा, मिलेगा दोगुना फायदा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों