herzindagi
Benefits of Onion with lemon before meals

लंच के साथ प्याज में मिलाकर खाएं नींबू का रस, सेहत को मिलेंगे 10 बड़े फायदे

गर्मियों में प्याज खाने के फायदे तो आपको पता होंगे। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि अगर इसे आप नींबू के रस के साथ खाएंगी तो इसका स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-04-24, 14:56 IST

सेहतमंद रहने के लिए मौसम के अनुसार, डाइट में बदलाव करना बहुत जरूरी होता है। मौसम के हिसाब से खाने-पीने की चीजों, आदतों और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है। गर्मियों में बढ़े हुए तापमान और लू की वजह से, कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आपके किचन में मौजूद कई चीजें, गर्मियों में आपको लू से बचा सकती हैं। इस मौसम में बड़े-बुजुर्ग प्याज को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसा प्याज में मौजूद गुणों के कारण होता है। बेशक प्याज गुणों की खान है और गर्मियों में इसे खाना फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर आप इसमें नींबू का रस मिलाकर खाएंगे, तो इसका स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाएंगे। गर्मियों में प्याज में नींबू का रस मिलाकर खाने से क्या लाभ होते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गर्मियों में प्याज में नींबू का रस मिलाकर खाने के फायदे (Health Benefits of Eating Raw Onion with Lemon)

onion in summer

  • प्याज में एलिसिन पाया जाता है। यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। 
  • कब्ज दूर करने और वेट लॉस में यह फायदेमंद है।
  • गर्मियों में सलाद के तौर पर कच्चा प्याज जरूर खाना चाहिए। इसे और सेहतमंद बनाने के लिए, इसमें नींबू का रस और हरी मिर्च मिलाएं।
  • इसे लंच के साथ या उससे पहले खाना फायदेमंद रहता है। कच्चे प्याज को नींबू के रस के साथ खाने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है।
  • प्याज को नींबू के साथ खाना, गट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है।

lemon and onion for health in summer

  • गर्मियों में अक्सर, गैस और अपच हो जाती है। इससे बचने के लिए, प्याज और नींबू के रस को डाइट में जरूर शामिल करें।
  • प्याज में प्रीबायोटिक इनुलिन फ्रूक्टूलिगोसैक्रायड्स पाया जाता है। इसे अगर आप नींबू के साथ खाएंगी, तो इससे लू से बचाव होगा और गट में गुड बैक्टीरिया भी बढ़ेंगे।
  • यह कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
  • गर्मियों में धूप की वजह से हीट स्ट्रोक हो सकता है। नींबू और प्याज, इससे बचाने में आपकी मदद करता है।
  • प्याज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यह शुगर पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- रोजाना सिर्फ 1 नींबू खाने से मिलते हैं ये 6 अद्भुत फायदे

 

गर्मियों में नींबू-प्याज खाना आपको सेहतमंद रखने में मदद करेगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- प्याज को पानी में उबालने से आपके घर के कई काम हो सकते हैं आसान

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।