इन पांच कारणों से लू की चपेट में आते हैं आप

गर्मियों में सबसे ज्यादा हीटस्ट्रोक का खतरा बना रहता है। इन पांच कारणों की वजह से आप आसानी से लू की चपेट में आ सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-04-25, 14:41 IST
what are the causes of heat stroke

अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने शबाब पर है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से इंसान से लेकर जानवर तक बेहाल है। इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। गर्मियों में सबसे ज्यादा लू लगने का खतरा बना रहता है। कई बार लू लगने के कारण जान तक चली जाती है। ऐसे में आप भी लू की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो पहले लू लगने के कारण को जान लीजिए, आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से Dr. Swati Mane, Consultant - NephrologyJupiter Hospital, Pune से जानते हैं।

इन पांच कारणों से लू की चपेट में आते हैं आप

sunstroke

  • अगर आप एसी से निकलकर तुरंत धूप में निकल जाते हैं तो इसके कारण आपको लू लग सकती है। नॉर्मल तापमान से निकलकर आप उच्च तापमान में जाते हैं तो इससे शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है। इसके कारण हीट स्ट्रोक हो जाता है। जब कभी भी धूप में जाना हो तो पहले शरीर को सामान्य तापमान में लाएं उसके बाद ही बाहर निकलें।
  • लंबे वक्त तक धूप में रहने के कारण प्यास बहुत तेज की लगती है ऐसे में अक्सर हम धूप से तुरंत आकर ठंडा पानी पी लेते हैं। इस गलती की वजह से शरीर का तापमान गड़बड़ा जाता है, इस कारण लू लग जाती है।ह मेशा धूप से आने के कुछ देर बाद ही पानी पिएं।
  • लंबे वक्त तक धूम में रहने से शरीर में डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा होने लगती है। इसके कारण इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी गड़बड़ा जाता है। इससे भी आपको लू लग सकती है। लू से बचने के लिए हर कुछ देर पर पानी पीते रहें, इसके अलावा आप फलों का जूस, नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर थकान के साथ नजर आते हैं ये लक्षण

woman with cold high fever

  • 10 से 4 बजे तक धूप अपने चरम पर होता है इस वक्त अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो आप लू की चपेट में आ सकते हैं,ऐसे में आप जब भी इस वक्त बाहर निकलें सूती कपड़े ही पहन कर निकलें,इससे आपकी त्वचा सांस लेती रहती है और शरीर का तापमान सही बना रहता है।
  • अगर आप खाली पेट घर से बाहर निकलते हैं तब भी आप लू की चपेट में आ सकते हैं। दरअसल खाली पेट रहने से आपकी ऊर्जा के स्तर में तेजी से गिरावट होने लगती है।

यह भी पढ़ें-क्या लू लगने से पड़ सकता है दिल का दौरा? एक्सपर्ट से जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP