अक्सर जैसे ही हमारा वजन बढ़ने लगता है, हम इसे लेकर परेशान होने लगते हैं। लेकिन, कई बार बढ़े हुए वजन के पीछे, सूजन हो सकती है। सूजन के कारण, शरीर में थुलथुलापन आ सकता है। शरीर में सूजन (इंफ्लेमेशन) और थुलथुलापन (बढ़े हुए वजन) के कारण, कई दिक्कतें हो सकती हैं। वेट गेन के पीछ मेटाबॉलिज्म का कमजोर होना भी एक कारण हो सकता है। इंफ्लेमेशन यूं तो शरीर का एक नेचुरल डिफेंस प्रोसेस है। लेकिन, इसका अधिक बढ़ना सेहत के लिए ठीक नहीं है। जब शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ने लगता है, तो इसके कारण, शरीर में कई दिक्कतें हो सकती हैं। मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने और वजन को कम करने में कई देसी नुस्खे कारगर हैं। यहां हम आपको एक देसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो थुलथुलेपन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में बहुत असरदार है। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
थुलथुलेपन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकती है यह देसी ड्रिंक
- हल्दी में मौजूद करक्यूमिन, शरीर में इंफ्लेमेशन यानी सूजन को कम करने में मदद करता है। यह सूजन को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करती है और वजन कम करने में मदद करती है।
- हल्दी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के कारण, यह इम्यूनिटी मजबूत करती है। हल्दी, डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाकर, डाइजेशन को दुरुस्त बनाती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
- शरीर के थुलथुलेपन को कम करने में हल्दी कारगर है। हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन में काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन मदद करता है। इस पानी को पीने से शरीर हाइड्रेट भी रहता है।
- घी और काली मिर्च से शरीर डिटॉक्स होता है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह वजन कम करने में भी मदद करता है।
- अगर आप लगातार कुछ दिनों तक इस पानी को पिएंगी, तो शरीर का इंफ्लेमेशन,सूजन और वजन कम होगा।
- इसे रोजाना पीने से वेट लॉस हो सकता है और मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होगा। इससे कब्ज भी दूर होगी। एक्सपर्ट का कहना है कि इसे खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें-Belly Fat: थुलथुले पेट को अंदर कर सकते हैं ये 2 योगासन, रोजाना 10 मिनट करें
इंफ्लेमेशन कम करने के लिए घर पर बनाएं यह ड्रिंक
सामग्री
- हल्दी- चौथाई टीस्पून
- काली मिर्च- चुटकी भर
- देसी घी- आधा टीस्पून
- पानी- 1 गिलास
विधि
- 1 गिलास गुनगुने पानी में सभी चीजें मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- आपकी एंटी-इंफ्लेमेटरी तैयार है।
यह देसी ड्रिंक, थुलथुलेपन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों