herzindagi
which yoga poses reduces belly fat

Belly Fat: थुलथुले पेट को अंदर कर सकते हैं ये 2 योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

अगर लटकती हुई तोंद की वजह से आप परेशान हैं, तो पेट और कमर की चर्बी को कम करने के लिए, रोजाना 10 मिनट एक्सपर्ट के बताए इन 2 योगासनों का अभ्यास करें।
Editorial
Updated:- 2024-10-01, 16:43 IST

Belly Fat: क्या लटकते हुए पेट ने आपको परेशान किया है?

क्या थुलथुला पेट आपकी शर्मिंदगी का कारण बन रहा है?

क्या कम खाने के बाद भी आपके पेट की चर्बी कम नहीं हो रही है?

क्या बेली फैट की वजह से आप अपने पसंदीदा कपड़ों को भी नहीं पहन पा रही हैं?

अगर ऐसा है, तो आपको अपने रूटीन में योग और एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। साथ ही, बेली फैट के कारणों पर भी ध्यान देना चाहिए। जी हां, पेट की जिद्दी चर्बी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें हार्मोनल इंबैलेंस, गलत खान-पान, स्ट्रेस और फिजिकल एक्टिविटी का कम होना जैसे कई कारण शामिल हैं।  पेट और कमर की चर्बी को कम करने में कई योगासन मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 2 योगासनों के बारे में बता रहे हैं। इन्हें रोजाना 10 मिनट करने से आप बेली फैट को कम कर सकती हैं। हालांकि, इसके साथ ही सही डाइट और हेल्दी रूटीन को फॉलो करना भी जरूरी है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

बेली फैट के लिए करें उत्तानासन या स्टैंडिंग फॉरवर्ड बेंड पोज (Uttanasana or Standing Forward Bend Benefits and Steps)

uttanasana for belly fat

  • सबसे पहले योगा मैट पर सीधा खड़े हो जाएं।
  • आपको शरीर को एकदम सीधा रखना है।
  • इसके बाद अपने दोनों हाथों को हिप्स पर रखें।
  • अब सांस को अंदर खीचें।
  • आगे की तरफ झुकें।
  • हाथों से पैरों की पीछे की तरफ टखनों को पकड़ें।
  • इस दौरान, आपके पैर सीधे रहने चाहिए।
  • इससे मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा।
  • जब आप ऐसा करते हुए झुकते हैं, तो पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और पेट अंदर होता है।
  • यह आसन दिमाग को शांत करता है और तनाव को दूर करने में मदद करता है।
  • पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने में भी यह आसन कारगर है।

यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन

पेट की चर्बी कम करने में मदद करेगा अधोमुख श्वानासन  (How to do Downward Facing Dog)

Downward Facing Dog pose for belly fat

  • इसे करने के लिए, सबसे पहले योगा मैट पर सीधा खड़ी हो जाएं।
  • अब आपको दोनों हाथों को ऊपर ले जाना है।
  • पैरों को पीछे की तरफ करें और हाथों की ऊपर की ओर ले जाएं।
  • ऐसा करते हुए आपको जमीन की तरफ झुकना है।
  • इस दौरान आपके पैर पीछे और हाथ आगे की तरफ होने चाहिए।
  • आपका शरीर इस दौरान एक धनुष की शेप में आएगा।
  • हाथों को पूरी तरह से जमीन पर टिकाएं।
  • हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
  • इससे बेली फैट कम होगा।
  • यह आसन, स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।

 

यह भी पढ़ें- Belly Fat: पेट की चर्बी और कमर की अकड़न को कम कर सकते हैं ये योगासन

 

 

बेली फैट को कम करने के लिए रोज इन 2 योगासनों का अभ्यास करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।