ठंड का मौसम आ चुका है। तापमान लगाता गिरता जा रहा है और सर्द हवाएं मौसम को ठंडा बना रही हैं। पारा गिरने के साथ, सर्दी-खांसी और जुकाम लोगों को परेशान करने लगता है। सर्दी-जुकाम और खांसी को ठीक करने में ज्यादातर लोग एंटी-बायोटिक दवाइयों की मदद लेते हैं। हालांकि, इन दवाइयों का ज्यादा सेवन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में कुछ देसी नुस्खों की मदद लेने से आपको आराम मिल सकता है। हमारे किचन में मौजूद कई चीजें, सर्दी-जुकाम, फ्लू और गले के बैक्टीरियल इंफेक्सन को कम करने में मदद कर सकती हैं। ये नुस्खे सीने में जमा कफ को बाहर निकालने में भी मदद करते हैं। अगर आप खांस-खांसकर परेशान हो गए हैं, सीने में जमा बलगम की वजह से छाती और गले में दर्द महसूस हो रहा है, तो आज 'दिल से इंडियन' सीरीज में हम आपके लिए एक देसी और सस्ता नुस्खा लेकर आए हैं। इस नुस्खे के बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना। चलिए, आपको बताते हैं इसके बारे में।
खांसी-जुकाम और सीने में जमा बलगम को दूर कर सकती है भुनी हुई अदरक और शहद
- भुनी हुई अदरक और शहद का इस्तेमाल, सीने में जमा बलगम और खांसी को दूर करने में मदद कर सकता है।
- भुनी हुई अदरक और शहद खाने से गले की खराश और कफ दूर होता है।
- अदरक और शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। इन दोनों चीजों को एक साथ एक्सपर्ट के बताए तरीके से लेने से पुरानी से पुरानी खांसी में आराम मिल सकता है।
- यह सूखी खांसी और गले के इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकती है।
- अगर आप अदरक को इस तरह से भूनकर खाते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम और गले का दर्द भी दूर हो सकता है।
- इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और सिरदर्द में भी आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें- खांस-खांसकर हो गए हैं परेशान? सीने में जमे बलगम को बाहर निकालने के लिए आजमाएं यह सस्ता और देसी नुस्खा
कैसे करें अदरक और शहद का इस्तेमाल?
- अदरक के छोटे टुकड़े को गैस पर भून लें।
- अब इसका छिलका उतार लें।
- इसे हल्के हाथों से कूट लें।
- इसमें शहद मिलाएं।
- इस देसी नुस्खे से खांसी और बलगम को दूर करने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- सूखी खांसी में इस मसाले को जलाकर खाएं, मिलेगा आराम
खांसी और बलगम को दूर करने में यह देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों