herzindagi
image

थुलथुला पेट होगा अंदर...2-3 इंच पतली हो सकती है कमर, रोजाना 30 मिनट अपनाएं ये रूटीन

Diet Routine for Weight Loss: क्या आपका पेट भी थुलथुला है और कोई कपड़ा बढ़िया नहीं दिखता? एक्सपर्ट से ऐसा रूटीन जान लीजिए जिसे रोजाना 30 मिनट करने पर आपकी कमर कम हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-03-10, 17:45 IST

अगर आप तेजी से वजन कम करने के लिए खाना-पीना छोड़ रही हैं, तो यह तरीका आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वजन घटाने का सही तरीका भोजन को पूरी तरह त्यागना नहीं, बल्कि अपने आहार में सही और संतुलित बदलाव करना है। जरूरी है कि आप पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाएं, जो आपके शरीर को ऊर्जा और फिटनेस दोनों दें।

अक्सर घर के कामों में व्यस्त रहने के कारण हम महिलाओं के पास खुद के लिए समय नहीं बचता, लेकिन खुद को हेल्दी रखने के लिए थोड़ा वक्त निकालना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज जितनी जरूरी है, उतना जरूरी है बैलेंस्ड डाइट लेना।

अगर आप नियमित रूप से सही रूटीन फॉलो करती हैं और एक्सरसाइज व वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाती हैं, तो हफ्तेभर में ही आपको काफी ज्यादा हल्का महसूस होगा। सही डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज और वॉकिंग करने से आप 2 से 3 इंच तक कमर कम कर सकती हैं। बस जरूरी है कि इस रूटीन को ईमानदारी से अपनाया जाए। चलिए जानते हैं कि न्यूट्रिशनिस्ट इतु ने कौन-सा रूटीन फॉलो करने की सलाह दी है।

what to do for sagging stomach

वजन कम करने से ज्यादा जरूरी है उसे सही तरीके से मैनेज करना। संतुलित आहार से न केवल वजन घटाना आसान होता है, बल्कि उसे बनाए रखना भी संभव हो पाता है। अपने खाने में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें, ताकि आपका वजन नियंत्रण में रहे और शरीर को जरूरी पोषण भी मिले।

-

न्यूट्रीइतु की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट इतु छाबड़ा

सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का रूटीन + ब्रिस्क वॉक

diet routine + brisk walk

  • सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट डिटॉक्स ड्रिंक पिएं। इसमें आप साबुत धनिया, सौंफ, धनिया और जीरा मिक्स, आदि का पानी पी सकते हैं। जो भी पानी पी रहे हैं, उसे रात भर भिगोएं और फिर सुबह 2-3 मिनट हल्की आंच पर उबालकर छान लें। ऊपर से नींबू का रस डालकर इसका सेवन करें।
  • सुबह की एक्सरसाइज आपको पूरे दिन के लिए तैयार करती है, इसलिए कोशिश करें कि सुबह काम शुरू करने से पहले कम से कम 30 मिनट ब्रिस्क वॉक जरूर करें। तेज चहलकदमी से आपका फैट बर्न होता है जो वेट लूज करने में आपको मदद करेगा।
  • इसके आधे घंटे पर रातभर भिगोए हुए बादाम, अखरोट और एक अंजीर का सेवन करें। ये ड्राई फ्रूट्स आपको दिन भर के लिए ऊर्जावान रखने में मदद करते हैं।
  • ड्राई फ्रूट्स खाने के 40 मिनट बाद एक सेब जरूर लें। खाली पेट सेब का सेवन करने से हेल्दी एंजाइम्स शरीर अब्जॉर्ब करता है। सुबह-सुबह एक सेब खाने से ऊर्जा मिलती है और पाचन में दुरुस्त होता है। सेब फाइबर, विटामिन-सी और पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है।
  • 9 बजे प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता करें। नाश्ते में आप पनीर स्टफ्ड बेसन का चीला ले सकते हैं। इसे तेल में बनाने के बजाय घी में सेंक सकते है। बेसन के बैटर में आप लौकी या अन्य सब्जियां मिलाकर उसे पौष्टिक बना सकते हैं। अगर आप प्रोटीन को थोड़ा बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके साथ एक बॉयल अंडा रखें।
  • नाश्ता करने के बाद आप ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी का सेवन करें। ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी न सिर्फ लिवर को डिटॉक्स करती है, बल्कि यह फैट को तोड़ने में भी मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेंगी पतली, फॉलो करें ये डाइट प्लान

11 बजे से दोपहर तक का रूटीन

ragi-idli-recipe

  • नाश्ता करने के बाद यदि आपको भूख लगे, तो हवी मील खाने की बजाय एक गिलास छाछ ले सकते हैं। इसके साथ एक कटोरी पपीता या तरबूज ले सकते हैँ।
  • लंच बहुत हैवी न हो। इसमें आप 2 रागी इडली और एक कटोरी सांभर लें। इसके अलावा चाहें तो एक कप लेमन राइस और सांभर ले सकते है। दोपहर को आप रोटी खाते हैं, तो 2 रोटी के साथ मिक्स सब्जी, आधी कटोरी दाल और सलाद लेना बिल्कुल न भूलें।
  • दोपहर खाने करके एकदम न बैंठें। इससे आपको नींद ज्यादा आएगी। लंच करने के बाद 20-25 मिनट जरूर टहलें। आप चाहें, तो दिन में भी ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं।

शाम 4 बजे से लेकर डिनर तक का रूटीन

brown rice khichdi

  • लंच करने के बाद फिर एक कप ग्रीन टी जरूर पिएं। इसके बाद यदि आपको भूख लगे, तो फ्राइड चिप्स खाने की बजाय 2 रस्क और चाय ले सकते हैं। मिड ईवनिंग में हैंडुफल स्ट्रॉबेरी, एप्पल या कीवी लेना भी अच्छा विकल्प है।
  • ध्यान रखें कि शाम 7 बजे तक आपका डिनर हो जाए। डिनर में आप ब्राउन राइस वेजिटेबल खिचड़ी ले सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो वेजिटेबल क्विनोआ लिया जा सकता है। अगर आप रोटी खाना चाहें तो एक रोटी और एक सब्जी के साथ सलाद लेना न भूलें।
  • रात को सोने से एक घंटा पहले हल्दी वाला दूध लें। इससे नींद अच्छी आती है और यदि आपको देर रात भूख भी लगती है, तो यह आपकी भूख को शांत करता है।
  • रात के खाने के बाद कम से कम आधा घंटा वॉक करना न केवल आपके पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और फैट जमा नहीं होता। नियमित रूप से डिनर के बाद वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और नींद भी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: 1 महीने में कम हो सकता है 4-5 किलो वजन, फॉलो करें यह डाइट प्लान

दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाता है, पाचन को सुधारता है और शरीर की ऊर्जा को बनाए रखता है।

वजन घटाने के लिए जिम जाना जरूरी नहीं है। आप घर पर भी एक्सरसाइज या योगा करके खुद को फिट रख सकते हैं। स्विंमिंग, साइकलिंग या रनिंग जैसी एक्टिविटी जिसमें मूवमेंट्स इन्वॉल्व होते हैं आपको एक्टिव रखती हैं और वजन घटाने में मदद करती हैं।

एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को आप भी फॉलो करके जरूर देखें। बस एक महीना इस रूटीन को फॉलो करने से आपके शरीर में क्या फर्क पड़ता है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।