आंतों और लिवर में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करेगा यह जूस

सेहतमंद रहने के लिए, शरीर का डिटॉक्स होना जरूरी है। एक्सपर्ट की बताई कुछ सब्जियों का जूस, आंतों और लिवर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

 
karela carrot beetroot juice for gut and liver detox

हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं। सेहतमंद रहने के लिए सही डाइट, एक्सरसाइज और रूटीन को फॉलो करना चाहिए। लेकिन, साथ ही, शरीर का टॉक्सिन फ्री रहना भी जरूरी है। शरीर में जमा टॉक्सिन्स आपको बीमार कर सकते हैं। जिस तरह हम शरीर को बाहर से साफ करते हैं, उसी तरह शरीर की अंदर से सफाई भी जरूरी है। शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने पर इसके संकेत साफ नजर आने लगते हैं। शरीर को डिटॉक्स करने का मतलब है अंदर से शरीर की सफाई करना। डिटॉक्सिफिकेशन आपको बीमारियों से बचाता है और इससे शरीर को नई एनर्जी भी मिलती है। लिवर और आंतों में जमी गंदगी सेहत खराब कर सकती है। इसका असर आपके डाइजेशन, एनर्जी और इम्यूनिटी पर भी होता है। आंतों और लिवर को डिटॉक्स करने के लिए, डाइट में कुछ खास चीजं को शामिल करना जरूरी है। यहां हम आपको कुछ सब्जियों के जूस के बारे में बता रहे हैं, जो आंतों और लिवर में जमी गंदगी को साफ करने का काम करता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

आंतों और लिवर में जमा गंदगी को दूर करने के लिए घर पर बनाएं यह जूस

liver and gut detox homemade juice

  • करेला, लिवर में जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है।
  • यह लिवर एंजाइम को बढ़ाने के साथ-साथ लिवर को डिटॉक्स करने में भी काफी मददगार है।
  • करेले में आयरन, विटामिन-सी, जिंक और पोटैशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल मैनेज होने में भी मदद मिलती है।
  • चुकंदर भी लिवर और डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • इस जूस में डाइटरी फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-सी, बायोटिन, एल्फा कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं।
  • इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी मैनेज होता है।
  • गाजर, अदरक और चुकंदर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।
  • यह जूस लिवर को डिटॉक्स करने, आंतों में जमा गंदगी को साफ करने और लिवर फंक्शन को सुधारने का काम करता है।
  • इससे खून भी साफ होता है और शरीर में खून की कमी भी दूर होती है।

यह भी पढ़ें-डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेगी यह चाय

आंतों और लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं यह जूस

karela for blood sugar level

सामग्री

  • गाजर- 1
  • चुकंदर- 1
  • करेला- 1
  • अदरक- आधा इंच

विधि

  • सभी चीजों को ब्लेंड कर लें।
  • खाली पेट इस जूस को पिएं।
  • आप इसमें काला नमक, काली मिर्च और नींबू का रस मिला सकती हैं।
  • इससे लिवर और आंतों में जमा गंदगी दूर होगी।

यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट पिएं इन 4 पत्तियों का जूस, लटकी हुई तोंद हो जाएगी अंदर

आंतों और लिवर में जमा गंदगी को बाहर निकालने के लिए इस जूस को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP