Jaggery Milk: दूध पीना हमेशा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन खासकर, सर्दियों में गर्म दूध पीना सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। अगर आप दूध में खजूर, घी, मुनक्का जैसी कुछ हेल्दी चीजों को मिलाती हैं, तो इससे दूध से शरीर को और अधिक फायदा मिलता है। सर्दियों में आपको गुड़ वाला दूध पीना चाहिए। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इससे डाइजेशन सुधरता है, वेट लॉस में मदद मिलती है और साथ ही कमजोरी भी दूर होती है। इसे पीने का सही तरीका और समय एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
गुड़ वाला दूध पीने के फायदे ( Can we drink milk with jaggery daily)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, सर्दियों में गुड़ वाला दूध पीने से सेहत अच्छी रहती है।
- गुड़ में आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस पाया जाता है। वहीं, दूध कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और विटामिन ए से भरपूर होता है।
- इन दोनों को साथ मिलाकर पीने से कमजोरी दूर होती है, डाइजेशन में सुधार होता है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
- दूध में गुड़ मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- गुड़ की तासीर गर्म होती है। यह शरीर को अंदर से गर्मी पहुंचाता है।
- अगर आपको सर्दियों में खांसी-जुकाम जल्दी हो जाता है, तो इसे जरूर पिएं।
- दूध में अगर आप चीनी के बजाय गुड़ डालकर पिएंगी, तो इससे मोटापा भी कम होगा।
- इससे कब्ज नहीं होती है, खाना ठीक से पचता है और पेट आसानी से साफ होता है।
- इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्या है, उन्हें इसे जरूर पीना चाहिए।
- जिन लोगों के शरीर में खून की कमीम है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
- इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है।
कैसे तैयार करें गुड़ वाला दूध? (Is jaggery good during cold)
- आप 1 टुकड़े गुड़ को गर्म दूध में डालकर उबालें।
- इसे रात के समय गर्म ही पिएं।
- आप दूध के टुकड़े को पहले खाकर फिर गर्म दूध भी पी सकती हैं।
- हालांकि, दूध और गुड़ को मिलाकर पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- Soaked Almonds: एक दिन में न खाएं इससे ज्यादा बादाम, फायदे की जगह होगा नुकसान
यह भी पढ़ें- हाई बीपी को मेंटेन करने करने मददगार हैं ये होममेड ड्रिंक्स
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों