Fri Mar 27, 2026 | Updated 01:34 AM IST HZ Awards 2026
drink these five fluids in pregnancy daily

गर्भावस्था में रोज सुबह से शाम तक क्या पिएं? जच्‍चा और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

गर्भावस्था में मां और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सही हाइड्रेशन और हेल्दी ड्रिंक्स जरूरी हैं। इस आर्टिकल में न्यूट्रिशनिस्ट प्रीतिका श्रीनिवासन ने 5 ऐसे ड्रिंक्‍स शेयर किए हैं, जिन्हें दिनभर सही समय पर पीने से थकान, कब्ज और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है, साथ ही एनर्जी और सही ग्रोथ में मदद मिलती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 14:16 IST

गर्भावस्था के दौरान सही खान-पान के साथ हाइड्रेशन का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। शरीर में पानी की कमी से थकान, चक्कर, कब्ज, यूरिन इंफेक्शन और यहां तक कि बच्चे के ग्रोथ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप सुबह से शाम तक सही समय पर हेल्दी ड्रिंक्स लेती हैं, तो इससे मां और बच्चे दोनों की सेहत अच्‍छी रहती है और शरीर दिनभर एनर्जेटिक बना रहता है। फिट मॉम क्‍लब की न्यूट्रिशनिस्ट प्रीतिका श्रीनिवासन 5 ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आप रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं, साथ ही यह भी कि इन्‍हें कब पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

benefits of Coconut water in pregnancy

नारियल पानी- सुबह 8 बजे

यह एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसे सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद पीने से डिहाइड्रेशन दूर होता है, सूजन कम होती है और उल्टी या मिचली में भी राहत मिलती है।

फुल-फैट दूध- सुबह 11 बजे

दूध कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन D का अच्छा स्रोत है, जो बच्चे की हड्डियों, दांतों और मसल्स की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है। यह मां की कमजोरी को भी दूर करता है और दिनभर के लिए ताकत देता है।

benefits of Buttermilk in pregnancy

छाछ- दोपहर 1 बजे

लंच के बाद छाछ पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह डाइजेशन को बेहतर बनाती है, एसिडिटी और गैस से राहत देती है और शरीर को ठंडक पहुंचाती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को हेल्दी रखते हैं।

संतरे का ताजा जूस- दोपहर 3 बजे

यह विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी मजबूत करता है और शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। दोपहर के समय इसे पीने से थकान कम होती है और तुरंत एनर्जी मिलती है।

benefits of Pomegranate juice in pregnancy

अनार का जूस- शाम 5:30 बजे

अनार आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने, कमजोरी दूर करने और बच्चे तक ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर करने में मदद करता है। शाम के समय इसे लेने से दिनभर की थकान भी कम होती है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं को अक्सर परेशान करती है एसिडिटी की समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय

कुछ जरूरी टिप्स

  • दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • जूस हमेशा फ्रेश और बिना ज्‍यादा चीनी के लें।
  • बहुत ज्यादा चाय, कॉफी और पैकेज्ड ड्रिंक्स से बचें।
  • ज्यादा ठंडे या बर्फ वाले ड्रिंक्स लेने से बचें।
  • किसी भी नए ड्रिंक को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आप इन हेल्दी ड्रिंक्स को अपने डेली रूटीन में शामिल करती हैं, तो इससे गर्भावस्था ज्यादा आरामदायक, सुरक्षित और हेल्दी बन सकती है। मां का शरीर मजबूत रहेगा, इम्यूनिटी बेहतर होगी और शिशु की ग्रोथ भी सही तरीके से होगी।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में मार्निंग सिकनेस की समस्या को दूर करने के लिए जरूर करें यह प्राणायाम

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।