तेजी से मोटापा कम करने के लिए आहार में ऐसे शामिल करें मूंग की दाल

मूंग की दाल का टेस्ट भले ही आपको पसंद न आए, लेकिन इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। मूंग की दाल वजन कम करने में भी मदद करती है। आइए जानें इसे आहार में कैसे शामिल किया जा सकता है। 

how to eat moong dal for weight loss

मूंग के दो रंगों के बारे में तो आपको पता ही होगा, पीली और हरी! आज हम बात हरी मूंग की करने वाले हैं। यह सबसे लोकप्रिय शाकाहारी सुपरफूड्स में से एक है। इतना ही नहीं, यह दाल उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है। आपको बता दें कि प्रोटीन आपके शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रोटीन कंटेंट आपके टिशू के निर्माण और मरम्मत करने के साथ आपकी मांसपेशियों, हड्डियों, ब्लड और स्किन के निर्माण में योगदान करता है।

आपको बता दें कि 100 ग्राम पकी हुई मूंग दाल आपको लगभग 6 ग्राम प्रोटीन प्रदान कर सकती है। इसमें कुछ मात्रा में विटामिन-ई, सी और के भी होता है। यह आपके गट हेल्थ पर भी अच्छी तरह से काम करती है और चूंकि यह हल्की होती है, इसलिए इसे पचाना आसान होता है। अन्य दालों की तुलना में, इस दाल में कार्ब्स की मात्रा कम होती है, जो इसे एक स्वस्थ विकल्प बनाती है।

अगर आपको न पता हो तो बता दें कि इसका सेवन करने से आपका वजन कई हद तक कम हो सकता है। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको मूंग दाल को आहार में शामिल करने के तरीके बताएं।

क्या है मूंग दाल की न्यूट्रिशनल वैल्यू?

what is the nutritional value of moong dal

मूंग की दाल में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। वे विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। यह हरी दाल सेलेनियम और आवश्यक अमीनो एसिड से भी भरपूर होता है, जिसे शरीर खुद बनाने में सक्षम नहीं होता है। स्प्राउट दाल खाना बहुत अच्छा होता है। एक कप उबली हुई मूंग दाल में पोषक तत्व होते हैं:

कैलोरी: 212

फैट: 0.8 ग्राम

प्रोटीन: 14.2 ग्राम

कार्ब्स: 38.7 ग्राम

फाइबर: 15.4 ग्राम

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं पीली मूंग दाल के सेहत से जुड़े ये बेहतरीन फायदे, जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा

वजन कम करने में कैसे करती है सहायता?

मूंग की दाल कोलीसिस्टोकाइनिन हार्मोन के काम को बढ़ाने में मदद करती है। नतीजतन, यह आपको खाने के बाद भरा हुआ महसूस कराता है और मेटाबॉलिज्म रेट में सुधार करता है। इस प्रकार, यह आपको अधिक खाने से रोककर वजन को नियंत्रित करने में योगदान देता है। हरी मूंग दाल विशेष रूप से फाइबर पर उच्च होती है। इसी वजह से इसे डाइट में शामिल जरूर किया जाना चाहिए।

मूंग दाल के अन्य बेनिफिट्स-

health benefits of moong dal

मूंग दाल हाई-क्वालिटी प्रोटीन के कारण हाई डाइजेस्टिबिलिटी से भरपूर होती है और कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज, फाइबर और आवश्यक वसा का एक उत्कृष्ट स्रोत है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं, आइए उनके बारे में जानें-

1. कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करे कम

हरे चने रक्त प्रणाली में उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। यह धमनियों और नसों को मुलायम बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।

2. ब्लड शुगर लेवल को रखे नियंत्रित

हरा मूंग शरीर की ऊर्जा को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण हरा मूंग जटिल कार्बोहाइड्रेट से भरा होता है, जो रक्त शर्करा को स्थिर करने में मदद करता है।

3. एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर

हरी मूंग विटामिन-बी से भरपूर होता है। विटामिन-बी 6 युक्त खाद्य पदार्थ खाना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बैक्टीरिया और अन्य रोग पैदा करने वाले एजेंटों के खिलाफ आपके प्रतिरोध को मजबूत करने में आपकी मदद करता है। मूंग की फलियों में एंटीऑक्सीडेंट विटेक्सीन और आइसोविटेक्सीन होते हैं, जो मुक्त कणों से कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करते हैं।

4. पाचन स्वास्थ्य के लिए है अच्छा

एक कप मूंग में 15.4 ग्राम फाइबर होता है। मूंग दाल पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर से भरपूर होती है, जो आपकी आंत के लिए बहुत अच्छा है और नियमित बाउल मूवमेंट को बनाए रखने में मदद करती है। यह आपके पाचन तंत्र के माध्यम से भोजन की गति को तेज करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं मूंग दाल के स्प्राउट्स खाने के ये फायदे

आहार में कैसे और कितनी मात्रा में करें शामिल

moong dal in diet

मूंग की दाल को आप कई तरह से खा सकते हैं। आप इन्हें सलाद, सूप, चीला और करी में शामिल कर सकते हैं। मूंग की दाल से डेजर्ट और मिठाइयां भी बनाई जा सकती हैं (क्रिस्‍पी मूंग दाल डोसा रेसिपी)।

इन्हें उबाला या स्टीम किया जा सकता है। उन्हें अंकुरित, कच्चा और पकाकर खाया जा सकता है। आप इन्हें स्टर-फ्राई और करी में भी डालकर खा सकते हैं। इसकी एक कप सर्विंग पोषक तत्व के दैनिक सेवन के 40.5 और 71 प्रतिशत के बीच प्रदान कर सकता है।

नोट: अधपकी हरी मूंग की दाल खाने से चक्कर आना, दस्त और मतली का कारण बन सकती हैं। मध्यम स्तर पर लिए जाने पर हर भोजन अच्छा होता है। मूंग दाल के फायदे इनमें मौजूद डायटरी फाइबर के कारण होते हैं। लेकिन आहार फाइबर का बहुत अधिक सेवन पेट के लिए खराब होता है और पोषक तत्वों के खराब अवशोषण का कारण बनता है। वहीं यदि आपको यूरिक एसिड की समस्या है तो भी आपको इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आहार और पोषण संबंधी आर्टिकल जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Freepik, shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP